अपडेटेड 6 September 2024 at 13:45 IST

BJP की लिस्ट में कटा पत्ता... अब देश की सबसे अमीर महिला लड़ेंगी निर्दली चुनाव? जानिए कितनी संपत्ति

सावित्री जिंदल हरियाणा की हिसार सीट से विधायक रही हैं। इसी साल लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने मार्च में कांग्रेस से नाता तोड़ा और बीजेपी में शामिल हुईं।

Follow : Google News Icon  
India richest woman Savitri Jindal
देश में सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। | Image: ANI

Savitri Jindal: कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हिसार से चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नहीं। हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर पिछले दिन बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की, लेकिन इसमें सावित्री जिंदल का नाम नहीं था। बीजेपी ने हिसार से कमल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, जो लगातार दो बार से इस सीट से विधायक हैं। बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली हैं।

सावित्री जिंदल हरियाणा की हिसार सीट से विधायक रही हैं। वो सरकार में मंत्री भी बनी थीं। इसी साल लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने मार्च में कांग्रेस से नाता तोड़ दिया था और बीजेपी में शामिल हुई थीं। सावित्री जिंदल हिसार से बीजेपी के टिकट की दौड़ में थीं। टिकटों की घोषणा के बाद सावित्री गुरुवार सुबह जिंदल चौक स्थित अपने निवास पर पहुंचीं, जहां उनके काफी समर्थक एकत्र थे। कई लोगों ने अपने हाथों में उनके दिवंगत पति ओपी जिंदल की तस्वीर ले रखी थी और नारे लगाते हुए उनसे निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब टिकट नहीं मिला तो सावित्री जिंदल ने गुरुवार को घोषणा की कि वो हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता के खिलाफ हिसार से निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगी।

हिसार से जिंदल परिवार का राजनीतिक रिश्ता

हिसार सीट की बात करें तो जिंदल परिवार यहां से चुनाव लड़ता आ रहा है। 1991, 2000 और 2005 में सावित्री जिंदल के पति ओपी जिंदल इस सीट से विधायक चुने गए थे। ओपी जिंदल, जो एक उद्योगपति थे, वो तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कैबिनेट में मंत्री थे। 31 मार्च 2005 को एक अन्य मंत्री सुरेंद्र सिंह के साथ हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। सावित्री उसी साल बाद में हुए उपचुनाव में विधायक चुनी गईं। उन्होंने 2009 में फिर से हिसार सीट जीती और हुड्डा सरकार में मंत्री रहीं। 2014 में वो डॉ. कमल गुप्ता से हार गईं, जिसके बाद उन्होंने 2019 में चुनाव नहीं लड़ा।

देश की सबसे अमीर महिला हैं सावित्री

जिंदल परिवार देश का जाना माना बड़ा कारोबारी परिवार है। ऐसे में अगर जिंदल परिवार की मुखिया और जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल की बात कर लें तो देश की सबसे अमीर महिला हैं। फॉर्च्यून इंडिया की टॉप 10 में वो इकलौती महिला होने के साथ चौथे स्थान पर हैं। बताया जाता है कि सावित्री जिंदल 2.77 लाख करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के चुनाव लड़ने पर कब होगा फैसला? बड़ा अपडेट

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 6 September 2024 at 13:45 IST