अपडेटेड 20 August 2024 at 20:21 IST

'हुड्डा साहब ने 10 साल की मटरगश्ती, जवाब देने से भागते हैं' हरियाणा CM नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला

Haryana Assembly Elections: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोला है।

Follow : Google News Icon  
Haryana Chief Minister Naib Saini/ Bhupinder Singh Hooda
मुख्यमंत्री नायब सैनी/ भूपिंदर सिंह हुडा | Image: @NayabSainiBJP/ PTI

Haryana Assembly Elections: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि, 'हमारी सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में मिशन मोड पर फैसले ले रही है, जिसका स्वागत समाज का हर वर्ग कर रहा है।'

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब भी वह राज्य के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हैं, तो पिछले 10 सालों में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कामों को शेयर करते हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पिछले 10 सालों से पहले, उन्होंने (कांग्रेस) भी कुछ काम किया होगा या हुड्डा साहब ने मटरगश्ती की है?"

भूपेंद्र हुड्डा पर मुख्यमंत्री सैनी ने बोला हमला 

मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि उन्होंने हुड्डा से पांच सवाल पूछे थे, लेकिन उन्हें अब तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी से सवाल पूछने और फिर उन सवालों का जवाब देने का समय भी दिया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल (Chief Electoral Officer Pankaj Aggarwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बेहद खास जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है।

Advertisement

चुनाव की तारीख पढ़ें:

  • नामांकन की शुरुआत: 5 सितंबर 2024
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 12 सितंबर 2024
  • वोटिंग: 1 अक्टूबर 2024
  • वोटिंग के लिए बनाए जाएंगे 20,629 पोलिंग स्टेशन

राज्यभर में 20,629 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें से 7,123 शहरी इलाकों में और 13,497 ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे। इस बार 2 करोड़ से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे, जिनमें से 1,60,14,564 पुरुष, 95,34,407 महिलाएं और 455 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। अग्रवाल ने बताया कि मतदाता सूची को 27 अगस्त तक फाइनल कर छाप दिया जाएगा, लेकिन अगर कोई मतदाता छूट जाता है, तो वह 2 सितंबर तक आवेदन कर सकता है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2024) प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए, 817 पोलिंग स्टेशन बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा, 17 विधानसभा क्षेत्र आरक्षित किए गए हैं और मतदान ईवीएम से होंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चुनाव के लिए पर्याप्त ईवीएम, कंट्रोल यूनिट्स, बैलेट यूनिट्स और वीवीपैट मशीनें उपलब्ध हैं।

Advertisement

Know your candidate ऐप से मिलेगी जानकारी

अग्रवाल ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवार 40 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं और मतदाता "Know your candidate" ऐप के जरिए अपने उम्मीदवारों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।  इसके अलावा, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र पैरामिलिट्री की 225 कंपनियां मांगी गई हैं, जिनमें से 70 को स्वीकृति मिल चुकी है।

अब चुनाव आयोग की रहेगी नजर 

चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, सुपरवाइजर की गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकिंग की जाएगी। चुनाव की घोषणा के बाद हुए अधिकारियों के ट्रांसफर भी निर्वाचन आयोग की अनुमति से किए गए थे।

यह भी पढ़ें :सड़कों पर उतरेगी मायावती की BSP, 21 अगस्त को भारत बंद का किया समर्थन

यह भी पढ़ें :जिसने भारत के लिए नहीं किया टेस्ट डेब्यू, उसने दिया बड़ा बयान

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 August 2024 at 15:51 IST