अपडेटेड 4 September 2024 at 14:09 IST

Haryana: कांग्रेस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री, गोल्‍डी बराड़ के नजदीकी ने ज्‍वाइन की पार्टी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस का एक फैसला सुर्खियों में है। मंगलवार को गोकुल सेतिया कांग्रेस में शामिल हो गए।

Follow : Google News Icon  
haryana Gokul Setia aide Lawrence Bishnoi Goldie Brar joins Congress
haryana Gokul Setia aide Lawrence Bishnoi Goldie Brar joins Congress | Image: Republic

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस का एक फैसला सुर्खियों में है। मंगलवार को गोकुल सेतिया कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में गोकुल ने कांग्रेस की सदस्‍यता ली।

गोकुल सेतिया का गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई का खास और पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के मर्डर में मोस्ट वॉन्टेड गोल्‍डी बराड़ से नजदीकी संबंध है। कांग्रेस में शामिल होती ही सेतिया की गोल्‍डी बराड़ के साथ की तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। गोकुल सेतिया के कांग्रेस की सदस्यता लेने से सिद्धू मुसेवाला के फैंस में आक्रोश नजर आ रहा है।

गोकुल सेतिया के एंट्री से कांग्रेस नेताओं में खलबली

गोकुल सेतिया के कांग्रेस में शामिल होने से टिकट की मांग कर रहे नेताओं में खलबली मच गई। उनके नाना स्व. लक्ष्मण दास अरोड़ा सिरसा विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं। गोकुल ने वर्ष 2019 में सिरसा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। उनको इनेलो का भी समर्थन मिला था। इस चुनाव में गोकुल ने मौजूदा विधायक गोपाल कांडा को कड़ी टक्कर दी थी और वह मात्र 602 मतों से हारे थे। इस बार वह कांग्रेस के टिकट के लिए प्रयासरत थे।

Advertisement

गोल्डी बराड़ से रिश्‍ते पर क्या बोले गोकुल सेतिया

गोकुल सेतिया ने मंगलवार को अपनी कार से एक वीडियो जारी किया। इसमें वो अपनी सफाई में कहते हैं, "अब कोई IAS बन गया. कोई IPS बन गया.हमारा मित्र कोई देश से बाहर चला गया। कोई अपनी खेती-बाड़ी संभाल रहा है। किसी की सरकारी नौकरी लग गई। कोई बड़ा बिजनेसमैन बन गया। वहीं, कोई गैंगस्टर बन गया।

Advertisement

आज जो छात्र पढ़ रहे हैं, 10 साल बाद उनके साथी क्या बन जाएंगे... ये किसी को पता नहीं चलता। अब कहा जा रहा है कि मेरा किसी गैंगस्टर के साथ कनेक्शन है। मेरे से एक्सटॉर्शन मनी भी मांगी जा रही थी। एक विधायक के कहने पर ऐसा किया जा रहा था। मैं किसी के नाम का खुलासा नहीं करूंगा। कुल मिलाकर मेरी इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है। ऐसा मेरा टिकट काटने के लिए किया जा रहा है।"

इसे भी पढ़ें- अतीक की पत्नी शाइस्‍ता का चल गया पता, CCTV फुटेज में बमबाज के साथ आई नजर; STF ने बिछाया जाल

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 September 2024 at 14:09 IST