अपडेटेड 19 August 2024 at 20:12 IST
Haryana Election: घोषणा-पत्र के लिए BJP ने मेनिफेस्टो कमेटी का किया ऐलान, कौन-कौन नाम शामिल? List
BJP ने हरियाणा विधान सभा चुनाव के देखते हुए प्रदेश में एक मेनिफेस्टो समित का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता ओम प्रकाश धनखड़ करेंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने हरियाणा विधान सभा चुनाव के देखते हुए प्रदेश में एक मेनिफेस्टो समित का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता ओम प्रकाश धनखड़ करेंगे।
बीजेपी ने हरियाणा के लिए जिस मेनिफेस्टो समिति का गठन किया है उसमें…
- ओम प्रकाश धनखड़
- कृष्णलाल पवार
- कैप्टन अभिमन्यू
- रणबीर गंगवा
- वेदपाल एडवोकेट
- विपुल गोयल
- किरण चौधरी
- भव्य विश्नोई
- सुनिता दुग्गल
- भूपेश्वर दयाल
- सत्य प्रकाश जरावता
- अभय सिंह यादव
- संजय शर्मा
- मदन गोयल
- रोजी मलिक आनंद
हरियाणा में 1 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोटिंग
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajeev Kumar) ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि राज्य में एक चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी वहीं 4 अक्टूबर को मतगणना (Counting) होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है।
Advertisement
कुल 22 जिले
- हरियाणा- 90 सीट
- सामान्य सीट- 73
- SC- 17
- ST-0
हरियाणा में 2.01 करोड़ वोटर्स
- पुरुष मतदाता- 1.06 करोड़
- महिला मतदाता- 0.95 करोड़
- फर्स्ट टाइम वोटर्स- 4.52 लाख (18-19 साल उम्र)
- युवा वोटर्स- 40.95 लाख (20-29 साल उम्र)
पोलिंग स्टेशन- 20629
- नंबर ऑफ लोकेशन- 10495
- शहरी- 7132
- ग्रामीण- 13497
- 125 पोलिंग बूथ- महिलाएं संभालेंगी। 150 मॉडल पोलिंग बूथ होंगे।
3 नवंबर को समाप्त होगा 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल
पिछली बार 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में 21 अक्टूबर 2019 को चुनाव हुए थे, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को हुई थी। 27 सितंबर को चुनाव आयोग ने नोटिफेशन जारी किया था। सत्ताधारी बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को 10, हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में एक-एक सीट आई। 7 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। बहुमत नहीं मिलने पर बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।
इसे भी पढ़ें: चुनावों का ऐलान, जम्मू-कश्मीर में किस दिन कहां वोटिंग? हरियाणा वालों को कब देना है वोट...जानिए सबकुछ
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 19 August 2024 at 20:04 IST