अपडेटेड 7 September 2024 at 20:13 IST

पिक्चर अभी बाकी है? हरियाणा चुनाव में कांग्रेस-AAP के बीच क्या पक रही खिचड़ी, प्रियंका ने किया इशारा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर प्रियंका कक्कड़ ने इशारों में बड़े संकेत दी हैं।

Follow : Google News Icon  
Priyanka Kakkar
Priyanka Kakkar | Image: ani

हरियाणा विधानसभा चुनाव की रणभेरी बच चुकी है। पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी की जा रही है। मगर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अभी तक पिक्चर क्लियर नहीं है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों के नाम के ऐलान के बाद, AAP ने भी कहा कि वो हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। मगर गठबंधन पर भी चर्चा चल रही है। AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है। हालांकि, शुक्रवार को दोनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई थी। जिसके बाद गठबंधन की संभावना खत्म होती नजर आ रही थी। मगर शनिवार को AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संकेत दिए कि गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के बात चल रही है।

हरियाणा में AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन?

हरियाणा में AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "बातचीत चल रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में लगातार काम कर रही है। हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारा संगठन जमीन पर मजबूत है। हम 1-2 दिन में उम्मीदवारों की घोषणा भी कर देंगे। लेकिन हमें उम्मीद है कि (गठबंधन को लेकर) कोई निष्कर्ष निकलेगा।"

प्रचार के लिए चुनावी मैदान में उतरी सुनीता केजरीवाल

इससे पहले आम आदमी पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कहा था कि AAP दिल्ली और पंजाब की तरह पड़ोसी राज्य हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारी भी चल रही है। आप के सांसद संजय सिंह और भगवंत मान से लेकर सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल तक AAP के सभी बड़े नेता हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मगर शनिवार को प्रियंका कक्कड़ गठबंधन को लेकर संकेत दिए हैं।

Advertisement

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सिंतबर

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सिंतबर है। बीजेपी और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, ऐसे में AAP पर जल्द से जल्द फैसला लेने का दवाब है। हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर संजय सिंह और मनीष सिसोदिया कह चुके हैं हैं कि अंतिम निर्णय अरविंद केजरीवाल ही लेंगे। ऐसे में देखना होगा कि क्या पार्टी गठबंधन करेगी या अकेले दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी।

यह भी पढ़ें:अब आधार के लिए नए आवेदकों को देना होगा ये डॉक्यूमेंट, CM हिमंता का ऐलान

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 September 2024 at 20:13 IST