हरियाणा में BJP की हैट्रिक, पीएम मोदी ने किया संबोधन, कार्यकर्ताओं का जताया आभार
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Result Live Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के लाइव अपडेट: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों पर आगे बढ़ रही है, जो कि एक आश्चर्यजनक वापसी है। हरियाणा में हालात पलट चुके हैं; जानें किस सीट पर कौन आगे है और कौन पीछे। यहाँ देखें:
- चुनाव न्यूज़
- 16 min read

हरियाणा की जनता ने इतिहास रचा है- बांसुरी स्वराज
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, " मैं हरियाणा की जनता का अभिनंदन करती हूं कि उन्होंने इतिहास रचा है बीजेपी को पूर्ण बहुमत की सरकार का तीसरी बार जनादेश दिया है। ये पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर है और डबल इंजन बीजेपी की सरकार का जलवा है और आप देखिएगा हरियाणा ऐसे ही प्रगति के पथ पर अग्रसर विकसित भारत संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा।
अगर ईवीएम काम नहीं करी तो यह जम्मू-कश्मीर में कैसे काम कर गई- हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "अगर ईवीएम काम नहीं करी तो यह जम्मू-कश्मीर में कैसे काम कर गई? जब वे हारते हैं तो खामियां ढूंढने लगते हैं.. वे बुरी तरह हारे हुए हैं। ...जनता ने उन्हें जवाब दिया है। हमें अभी लोकतंत्र का जश्न मनाना चाहिए।''
Advertisement
कांग्रेस बेनकाब हो गई है- मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "कांग्रेस बेनकाब हो गई है। वह हमेशा जाति के आधार पर लोगों को बांटकर उनको लड़ाना चाहती थी...हरियाणा में कांग्रेस ने पहलवानों, किसानों और जवानों को भी बांटने की कोशिश की लेकिन सब भाजपा के साथ हैं..."
कांग्रेस ने हमेशा ईवीएम को दोषी ठहराया है- गिरिराज सिंह
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, " कांग्रेस ने हमेशा ईवीएम को दोषी ठहराया है। जब वे तेलंगाना जीते तो यह उनकी जीत थी और जब वे हारते हैं तो ईवीएम को दोषी ठहराया जाता है..."
Advertisement
हरियाणा के नतीजे भारत के संविधान-लोकतंत्र की जीत- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के नतीजे भारत के संविधान-लोकतंत्र की जीत है।
PM मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में BJP सरकार - JP नड्डा
ये जो जीत हमनें हरियाणा में हासिल की और जम्मू-कश्मीर में भी हमारा वोट शेयर बढ़ा। ये प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास व्यक्त करने का परिणाम है। कांग्रेस के लोग हर तरह से झूठ फैलाने में जुटे थे, लेकिन जनता ने उनकी एक नहीं सुनी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई।
पीएम मोदी पहुंचे बीजेपी मुख्यालय
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया।
गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह BJP दफ्तर पहुंचे
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। शाह के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं।
दिल्ली: BJP मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 46 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर जीत हासिल की है। शाम 6:47 बजे तक भाजपा को 47 सीटें मिल चुकी हैं और 1 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 36 सीटें जीती हैं और 1 सीट पर आगे चल रही है। INLD ने 2 सीटें जीती हैं, जबकि 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं।
पीएम मोदी ने हरियाणा की जनता का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं हरियाणा की जनता को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत देने के लिए नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे..."
हरियाणा में BJP को मिली ऐतिहासिक विजय कार्यकर्ताओं को समर्पित- सीएम योगी
हरियाणा में बीजेपी की जीत पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में BJPको मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई! 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। Nation First भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनंदन!
कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है-भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। हमने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया है। हम कई सीटों पर आगे चल रहे हैं लेकिन इसे अपडेट नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है। मैं अपने साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे डटे रहें, हमें बहुमत मिल रहा है।"
हमारा नाम लेकर विनेश जीत गई-बृज भूषण शरण सिंह
जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "हमारा नाम लेकर अगर वे(विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नईया पार हो गई लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया...राहुल बाबा का क्या होगा?..."
Haryana Election 2024 Result: असल परिणाम अभी आना बाकी है- सुखविंदर सिंह सुक्खू
हरियाणा के रूझाणों पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "शाम के 4 बजे तक ही असल परिणाम पता चल पाते हैं... पिछले 10 सालों से वहां(हरियाणा) लोगों में नाराजगी थी और वहां कांग्रेस की सरकार बनेगी हमें आशा है।"
जो नतीजे आते हैं उसका सम्मान किया जाता है-कुमारी शैलजा
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा,आप विश्वास कीजिए, सरकार तो कांग्रेस ही बनाएगी। अभी राउंड्स चल रहे हैं... भाजपा को मैं कहूंगी कि सभी को थोड़ा संयम रखना चाहिए। राजनीति में हम सभी हैं, सभी नेता हैं, पार्टी हैं और सभी को थोड़ा संयम रखना चाहिए। जो नतीजे आते हैं उसका सम्मान किया जाता है... समझ नहीं आ रहा है कि नतीजे इतने देर से क्यों आ रहे हैं... कांग्रेस पार्टी की है सरकार बनेगी।
जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया कि आयोग अपने अधिकारियों को वेबसाइट को 'सच्चे और सटीक आंकड़ों के साथ अपडेट करने के लिए तत्काल निर्देश जारी करे ताकि झूठी खबरों और दुर्भावनापूर्ण बयानों का तुरंत मुकाबला किया जा सके।'
Assembly Election Results 2024: ये चुनाव राहुल गांधी के फेल होने का था-मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हमें उम्मीद थी की निश्चित रूप से भाजपा की सरकार ने जो 10 सालों में काम किया है, पीएम मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है... सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं... मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था और मैंने पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था... भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है... हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।"
Haryana Election 2024 Result: निश्चित रूप से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी-अरुण साव
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, मैंने पहले भी कहा था कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी, मुझे पूरी उम्मीद थी कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी, जनता भाजपा के साथ है। निश्चित रूप से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी, वहीं जम्मू-कश्मीर में निश्चित रूप से भाजपा का अच्छा प्रदर्शन होगा।
तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी- मोहन लाल बड़ौली
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा, इस देश की जनता भाजपा की नीतियों, भाजपा के काम से संतुष्ट है और उसका प्रमाण विधानसभा चुनाव में जनता ने दिया है, स्पष्ट बहुमत के साथ तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है... हमें पूरा विश्वास है कि नतीजे ऐसे ही आने वाले हैं। रुझानों से मुझे लगता है कि 52 सीटें हम जीतेंगे।
Haryana Election 2024 Result: BJP ने बहुमत के आंकड़ों को किया पार
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 90 में से 50 सीटों पर आगे चल रही है - बहुमत का आंकड़ा 46 को पार कर रही है। कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है।
Haryana Election Result: इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी-भूपेंद्र हुड्डा
हरियाणा में बाजी पलटती नजर आ रही है। रुझानों में बीजेपी आगे निकल गई है। कांग्रेस अब पीछे चल रही है। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा,इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस भारी अंतर से सरकार बनाएगी।
हरियाणा की जनता कांग्रेस को अच्छी सबक सिखा दी-अनिल विज
अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, जैसा हमने सोचा था वैसे ही नतीजे आ रहे हैं, कांग्रेस को हरियाणा की जनता अच्छी तरह सबक सिखाती नजर आ रही है... कांग्रेस के भीतर ऐसे लोग हैं जो हुड्डा को हारते देखना चाहते थे और वे ही पटाखे फोड़ रहे थे।
Haryana Election Result: अगर हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा- अनिल विज
अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, "भाजपा आगे चल रही है और वे(कांग्रेस) जश्न मना रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं। मैं जनता का जनादेश स्वीकार करूंगा। अगर हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।"
Haryana Election Results: हरियाणा में बीजेपी निकली आगे
हरियाणा में मतगणना जारी है। 90 विधानसभा सीटों में से 60 सीटों के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान आ रहे हैं। भाजपा 30 सीटों पर आगे, कांग्रेस 28 पर, INLD 1 पर और निर्दलीय उम्मीदवार 1 सीट पर आगे है।
90 विधानसभा सीटों में से 11 के रुझान
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से 11 के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान आ रहे हैं। कांग्रेस 6 पर आगे चल रही है, भाजपा 4 पर और INLD 1 सीट पर आगे है।
Haryana Election Results: एग्जिट पोल कभी सत्य कभी असत्य होते हैं- ओम प्रकाश धनखड़
बादली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश धनखड़ ने चुनाव परिणाम पर कहा, "हमें शानदार परिणामों की प्रतीक्षा है, दोपहर के बाद तय हो जाएगा कि सरकार बन रही है। जितने शानदार तरीके से चुनाव लड़ा गया है उतनी ही शानदार जीत की प्रतीक्षा है... एग्जिट पोल कभी सत्य कभी असत्य होते हैं..."
लाडवा सीट से सीएम नायब सिंह आगे
शुरूआती डाक मतपत्र के रुझानों के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस 24 सीटों पर और भाजपा 19 सीटों पर आगे है, जबकि दो सीटों पर अन्य आगे है। दोपहर तक रुझानों की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की संभावना है। मगर बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। लाडवा सीट से सीएम नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी- गीता भुक्कल
झज्जर से कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने हरियाणा चुनाव रिजल्ट पर कहा कि जिस तरह से झज्जर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया है, मुझे उम्मीद है कि यहां से हम भारी बहुमत से जीतेंगे। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ये एक्जेक्ट पोल नहीं हैं, हम इससे भी ज्यादा सीटों के साथ जीतेंगे।
Haryana Election 2024 Result: पहले रूझाने में कांग्रेस आगे
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज आने वाला है। करनाल में स्ट्रांग रूम खोला गया। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले रूझाने में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। हालांकि, अभी कांग्रेस आगे चल रही है।
नायब सिंह सैनी ने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में किया भजन
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी मतगणना से पहले ब्रह्म सरोवर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भजन गायन में शामिल हुए।
पैरामिलिट्री फोर्स, CISF, हरियाणा सशस्त्र पुलिस अलर्ट
पंचकुला DCP हिमाद्री कौशिक ने मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "आज मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। स्ट्रांग रूम को लेकर चुनाव आयोग के जो निर्देश हैं, उनके हिसाब से भी तैयारी की गई है, शहर में भी हर जगह पुलिस बल तैनात है। यहां पैरामिलिट्री फोर्स, CISF, हरियाणा सशस्त्र पुलिस और जिला पुलिस भी मौजूद हैं।
विजय जुलूस के लिए भी लगाई गई फोर्स
मतगणना को लेकर रोहतक DSP(मुख्यालय) रवि खुंडिया ने कहा हम पूरी तरह तैयार हैं, हम कोई तनाव की स्थिति नहीं होने देंगे। हर जगह हमने विजय जुलूस के लिए भी फोर्स लगाई है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। हम सोशल मीडिया को ट्रैक कर रहे हैं, अगर कोई भड़काऊ भाषण देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां जारी हैं। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोहतक के मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
Haryana Election 2024 Result: हरियाणा में BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना होगी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भरोसा है कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी, वहीं एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। चुनाव परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी है।
कुरुक्षेत्र में सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे। 90 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। काउंटिंग से पहले सीएम सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे।
Live Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज, 8 अक्टूबर को आने वाला है। 90 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। काउंटिंग के लिए 22 जिलों में 93 सेंटर बनाए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा चुनाव के रिजल्ट पर पूरे देश की नजरें टिकी है। बीजेपी-कांग्रेस में यहां कांटे की टक्कर है। एग्जिट पोल ने कांग्रेस की वापसी के संकेत देकर BJP की टेंशन बढ़ा दी है।