Haryana Election 2024: BJP की पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम, CM नायब सैनी की बदली सीट
हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से नहीं बल्कि लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बैठक खत्म हो चुकी है। बीजेपी (Haryana Election BJP Candidate List) ने हरियाणा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी होने से पहले करनाल सीट को लेकर चर्चा काफी गरम थी। दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना था कि वो करनाल से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। हालांकि, साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) करनाल से नहीं बल्कि लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।
बता दें, इससे पहले सीएम सैनी करनाल से अपने चुनाव लड़ने की बात कह रहे थे, तो वहीं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इस बात से इनकार करते हुए लाडवा से ही चुनाव लड़ने की बात कही थी। वहीं अनिल विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। सुनीता दुग्गल रतिया से, कुमारी आरती सिंह राव को अटेली, अरविंद शर्मा को गोहाना से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बता दें, अरविंद शर्मा और सुनीता दुग्गल ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें पहले भी मैदान में उतारा गया है।
इन तीन मंत्रियों के टिकट कटे
बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार 3 मंत्रियों के टिकट कटे हैं। इनमें खेल मंत्री संजय सिंह, पॉवर मिनिस्टर रंजीत सिंह चौटाला और राज्य मंत्री विशंभर वाल्मीकि का नाम शामिल है। वहीं 9 विधायकों का टिकट भी कटा और दो विधायकों की सीट बदली गई है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को नलवा की जगह बरवाला और कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव को रेवाड़ी से टिकट दिया गया। राज्य मंत्री विशंभर वाल्मीकि की जगह कपूर वाल्मीकि को टिकट दी गई है।
बीजेपी की लिस्ट पर आया CM सैनी का रिएक्शन
वहीं बीजेपी की लिस्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहले सूची में निम्नलिखित नामों पर स्वीकृति प्रदान की है। मेरी ओर से सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।”