Haryana Election: हर महिला को हर महीने 2000 रु, 500 में सिलेंडर, हरियाणा के लिए कांग्रेस की 7 गारंटी

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपना गारंटी पत्र जारी कर दिया है।

Congress manifesto
कांग्रेस ने जारी की 7 गारंटी | Image: @INCIndia

Congress Manifesto for Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपना गारंटी पत्र जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय (AICC Headquarter) में कांग्रेस की 7 प्रमुख गारंटियों ( Congress manifesto) की घोषणा की। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान भी उपस्थित थे।

कांग्रेस की 7 गारंटियां

  1. हर परिवार के लिए समृद्धि- कांग्रेस ने हरियाणा के हर परिवार को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज देने का वादा किया है।
  2. महिलाओं के लिए सशक्तिकरण- 18 से 60 साल की महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माहिने दिए जाएंगे। इसके अलावा, महंगाई से राहत देने के लिए गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा।
  3. युवाओं के लिए सुरक्षित भविष्य- युवाओं के लिए 2 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही नशा मुक्त हरियाणा के लिए विशेष पहल की जाएगी।
  4. सामाजिक सुरक्षा को मजबूती- वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन 6000 रुपये होगी। इसके अलावा, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल किया जाएगा।
  5. पिछड़े वर्गों के अधिकार- कांग्रेस जाति जनगणना कराएगी और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये तक बढ़ाई जाएगी।
  6. किसानों के लिए समृद्धि- न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाएगी और किसानों को तत्काल फसल मुआवजा मिलेगा।
  7. गरीबों के लिए आवास- गरीब परिवारों को 100 गज का प्लॉट और 3.5 लाख रुपये की लागत से 2 कमरे का घर दिया जाएगा।

2019 में कांग्रेस ने किए थे ये वादे

इस बार कांग्रेस 2 फेज में घोषणा पत्र जारी करेगी। दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में इसे जारी किया जाएगा। 2019 में बीस पन्नों के संकल्प पत्र में 17 प्रमुख एजेंडे थे, 2019 में कांग्रेस ने ‘संकल्प हमारा, खुशहाल हरियाणा’ के नारे के साथ अपना संकल्प पत्र जारी किया था। बीस पन्नों के संकल्प पत्र में 17 प्रमुख एजेंडे शामिल कर कांग्रेस ने दिल खोलकर वादे किए थे। नारी, किसान, नौजवान, बुजुर्गों और कर्मचारियों पर विशेष फोकस किया गया था।

यह भी पढ़ें: EXPLAINER/ क्या है पेजर, जिससे लेबनान में हुए धमाके, किन देशों में हो रहा इस्तेमाल?

यह भी पढ़ें: ताजपोशी से पहले एक्शन में आतिशी, करोल बाग हादसे पर दिए ये निर्देश

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड