अपडेटेड 11 September 2024 at 21:41 IST

AAP Candidates New List: आम आदमी पार्टी की 5वीं लिस्ट जारी, कहां से किसे मिला टिकट? देखें पूरी सूची

AAP ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 5वीं सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में अलग अलग सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

Follow : Google News Icon  
More Resignation on Cards: Is Aam Aadmi Party on Verge of Collapse Amid Liquorgate?
आम आदमी पार्टी की 5वीं लिस्ट जारी | Image: PTI

AAP Candidate Fifth List: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 5वीं सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 9 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। आइए देखते हैं, किसे कहां से टिकट मिला है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवारों के रिश्तेदारों को टिकट दी है तो, कहीं, कांग्रेस-बीजेपी के बागियों को टिकट दी है। वहीं, चौथी लिस्ट में CM नायब के खिलाफ जोगा सिंह ताल को टिकट दी है, इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी हैं। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है।    

आम आदमी पार्टी की 5वीं सूची में इन उम्मीदवारों के नाम शामिल

विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
नरवानाअनिल रंगा
तोशामदलजीत सिंह
नांगल चौधरीडॉ. गोपीचंद
पटौदीपरदीप जुटैल
फिरोजपुर झिरकावसीम जाफ़र
पुन्हानानायब ठेकेदार बिसरू
होडलएम.एल. गौतम
पलवलधर्मेंद्र हिंदुस्तानी
पृथलाकौशल शर्मा

कांग्रेस-बीजेपी के बागियों को टिकट

हरियाणा का चुनाव अब दिलचस्प हो गया है। चर्चाएं चल रही है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में खेल कम रही है लेकिन खेल कईयों का बिगाड़ रही है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और BJP के कई सीटों के समीकरण को गड़बड़ा दिया है। कहीं पहलवान से पहलवान लड़वा रही है तो कहीं भाई के सामने भाई या फिर बहन उतार दी है। कांग्रेस से चुनावी तालमेल बिगड़ने के बाद आम आदमी पार्टी धड़ाधड़ पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। चुनाव के लिए अब तैयारियां जोरों पर हैं। हरियाणा की पांचवी सूची जारी करते हुए 9 प्रत्याशियों को टिकट जारी किया है।

40 स्टार प्रचार संभालेंगे चुनाव प्रचार

वहीं, आम आदमी पार्टी ने हरियाणा (Haryana Assembly polls) की जंग में अपने 40 महारथी उतार दिए हैं। चुनाव में यह आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। इसके अलावा सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आतिशी, मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गज शामिल हैं।

CM नायब के खिलाफ जोगा सिंह ठोकेंगे ताल

आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को तेज करते हुए 21 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक कुल 61 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

Advertisement

पार्टी की तरफ से जारी इस नई लिस्ट में अलग अलग क्षेत्रों से प्रत्याशियों का चयन किया गया है, जो पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे। AAP के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा जताया है कि उनके उम्मीदवार हरियाणा में जनता का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए AAP लगातार नए प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है और अगले कुछ दिनों में और भी नाम सामने आने की संभावना है।

इन सीटों पर AAP उम्मीदवार के नाम

  1. जुलाना से कविता दलाल
  2. सफीदोन से निशा देशवा
  3. तोहाना से सुखविंदर सिंह गिल
  4. कालांवाली से जसदेव निक्का
  5. लाडवा से जोगा सिंह
  6. कैथल से सतबीर गोयत
  7. करनाल से सुनील बिंदल
  8. पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक
  9. नारौंद से राजीव पाली
  10. हंसी से राजेंद्र सोरखी
  11. हिसार से संजय सतरोदिया
  12. गुड़गांव से निशांत आनंद
  13. अंबाला कैंट से राज कौर गिल
  14. यमुना नगर से ललित त्यागी
  15. गानौर से सरोज बाला राठी
  16. सोनीपत से देवेंद्र गौतम
  17. गोहाना से शिव कुमार रंगीला
  18. बरोदा से संदीप मलिक
  19. सिरसा से साम मेहता
  20. बादली से हैप्पी लोहचब
  21. उकलाना से नरेंद्र उकलाना 

कांग्रेस की भी आ चुकी है तीसरी लिस्ट 

वहीं कांग्रेस पार्टी भी अब तक तीन लिस्ट जारी कर चुकी और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से कुल 41 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी कर उम्मीदवार घोषित करने के मामले में कांग्रेस पर लीड ले डाली है। 

Advertisement

बीजेपी की आ चुकी है दूसरी लिस्ट 

बीजेपी ने अब तक दो लिस्ट जारी कर कुल 87 सीटों पर उम्मीदवार उतार डाले हैं, जबकि 3 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नामांकन की 12 सितंबर आखिरी तारीख है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है, जबकि मतदान के नतीजे 8 अक्टूबर को सबके सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime News: बेगमपुर इलाके में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंका

यह भी पढ़ें: AAP Candidate list: हरियाणा चुनाव को लेकर जारी की चौथी लिस्ट, CM नायब के खिलाफ जोगा सिंह ठोकेंगे ताल

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 11 September 2024 at 20:49 IST