LIVE BLOG

Haryana VIP Seat Results: हिसार में सावित्री जिंदल को बड़ी बढ़त, अंबाला में विज भी आगे निकले

Haryana Elections Results: हरियाणा के विधानसभा चुनाव नतीजे अगले 5 साल का भविष्य तय करने वाले हैं। 5 अक्टूबर को हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें 1031 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। जनता की अदालत में फैसला आज सुनाया जा रहा है। सुबह 8 बजे से हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है।

Follow : Google News Icon  
Haryana Election Results 2024
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी | Image: Facebook

Haryana Election Results 2024 Live: हिसार में सावित्री जिंदल को बढ़त

Haryana Election Results 2024 Live: हिसार विधानसभा सीट पर सावित्री जिंदल लगातार आगे चल रही हैं। अंबाला कैंट सीट पर बीजेपी के अनिल विज को भी अब बढ़त मिल गई है। कैथल से आदित्य सुरजेवाला, जुलाना से विनेश फोगाट, गढ़ी सांपला-किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, लाडवा से नायब सिंह सैनी, आदमपुर से भव्य बिश्नोई, तोशाम से श्रुति चौधरी आगे चल रहे हैं।

उचाना कलां से जेजेपी के दुष्यंत चौटाला, ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला, जुलाना से योगेश बैरागी, सिरसा से गोपाल कांडा जैसे कई बड़े चेहरे दोपहर डेढ़ बजे तक के रुझानों में पिछड़े हुए हैं।
 


Haryana Election Results 2024 Live: जुलाना में विनेश फोगाट ने बढ़त बनाई

Haryana Election Results 2024 Live: जुलाना में विनेश फोगाट ने एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली है। बीजेपी के योगेश बैरागी यहां पीछे हो गए हैं।


Advertisement

Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को बहुत बड़ा झटका

Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा विधानसभा चुनावों में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा है। जेजेपी सुबह सवा 11 बजे तक रुझानों में सभी सीटों पर पीछे दिखी है। पिछली बार जेजेपी को हरियाणा में 10 विधानसभा सीटें मिली थीं।


Haryana Election Results 2024 Live: CM सैनी की बढ़त कायम, हुड्डा भी आगे निकले... विज और दुष्यंत चौटाला पिछड़े

Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। सुबह 11 बजे तक के रुझानों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अब आगे चल रहे हैं। हालांकि अनिल विज, दुष्यंत चौटाला, अभय चौटाला, कैप्टन अभिमन्यु, गोपाल कांडा जैसे कई दिग्गज रुझानों में काफी पीछे हैं।


Advertisement

Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा चुनावों के रुझानों में बीजेपी बहुमत की ओर

Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा विधानसभा चुनावों के रुझानों में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ रही है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में बीजेपी ने अच्छी बढ़त बनाई है।


Haryana Election Results 2024 Live: जुलाना में विनेश फोगाट पिछड़ीं

Haryana Election Results 2024 Live: जुलाना विधानसभा सीट से ओलंपियन विनेश फोगाट पीछे रह गई हैं। विनेश फोगाट ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा है। जुलाना विनेश फोगाट का ससुराल है।


Haryana Election Results 2024 Live: भूपेंद्र हुड्डा से अनिल विज और दुष्यंत चौटाला तक… कई बड़े दिग्गज रुझानों में पिछड़े

Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में कई बड़े चेहरे पीछे हो गए हैं। गढ़ी सांपला-किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अंबाला कैंट से अनिल विज, उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला, सिरसा से गोपाल कांडा, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु, कैथल से आदित्य सुरजेवाला पीछे हो गए हैं। लाडवा से सीएम नायब सिंह सैनी, ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला आगे चल रहे हैं।


Haryana Election Results 2024 Live: हिसार से चौंकाने वाले नतीजे, निर्दलीय सावित्री जिंदल ने बढ़त बनाई

Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा की झज्जर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल आगे। हिसार से निर्दलीय सावित्री जिंदल ने बढ़त बना ली है। उचाना कलां विधानसभा सीट से दुष्यंत चौटाला पीछे हो गए हैं।


Haryana Election Results 2024 Live: रुझानों विनेश फोगाट, नायब सिंह अपनी सीटों पर आगे

Haryana Election Results 2024 Live: 10 VIP सीट पर कौन कहां से आगे?

गढ़ी सांपला-किलोई सीट: भूपेंद्र सिंह हुड्डा- आगे

लाडवा: नायब सिंह सैनी- आगे

जुलाना: विनेश फोगाट- आगे

उचाना कलां: दुष्यंत चौटाला- आगे

आरती सिंह राव: अटेली- पीछे

आदमपुर: भव्य बिश्नोई- आगे

सिरसा: गोपाल कांडा- पीछे

कैथल: आदित्य सुरजेवाला- आगे

ऐलनाबाद: अभय सिंह चौटाला- आगे

अंबाला कैंट: अनिल विज- आगे


Haryana Election Results 2024 Live: CM नायब सिंह से विनेश फोगाट तक

Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा में कई वीआईपी सीटें हैं, जहां से बड़े-बड़े चेहरे खड़े हुए हैं। इनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, ओलंपियन विनेश फोगाट, बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज और जेजेपी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला भी शामिल हैं। मतगणना के दौरान 10 वीआईपी सीटों के नतीजों पर दिनभर नजर रहेगी।

10 VIP सीट

  1. गढ़ी सांपला-किलोई सीट: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  2. लाडवा: नायब सिंह सैनी
  3. जुलाना: विनेश फोगाट
  4. उचाना कलां: दुष्यंत चौटाला
  5. हिसार: सावित्री जिंदल
  6. आदमपुर: भव्य बिश्नोई
  7. सिरसा: गोपाल कांडा
  8. कैथल: आदित्य सुरजेवाला
  9. ऐलनाबाद: अभय सिंह चौटाला
  10. अंबाला कैंट: अनिल विज

Haryana Election Results 2024 Live: 2014 में जनता ने कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंका

Haryana Election Results 2024 Live: 2014 विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंका था और बीजेपी को मौका दिया था। राज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ पूर्ण बहुमत के साथ जनता ने बीजेपी को जीत दिलाई। 2014 के हरियाणा विधानसभा में बीजेपी ने अपने दम पर 47 सीटें जीती थीं। कांग्रेस की हालत ये रही कि जनता ने उसे तीसरे नंबर पर धकेल दिया था। 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के खाते में महज 15 सीटें आईं। इनेलो 19 विधानसभा सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। नतीजों के बाद हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को पहली बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला, जिन्होंने अगले 5 साल तक सरकार चलाई। ये भले अलग बात है कि 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी ने हटाकर नायब सिंह सैनी को मौका दिया। इस बार का चुनाव बीजेपी ने सैनी के चेहरे पर ही लड़ा है।


Haryana Election Results 2024 Live: 2019 का पिछला चुनाव हरेक राजनीतिक पार्टी के लिए चुनौती पूर्ण रहा

Haryana Election Results 2024 Live: 2019 का पिछला चुनाव हरेक राजनीतिक पार्टी के लिए चुनौती पूर्ण रहा। कांग्रेस को जनता ने एक बार फिर नकार दिया था। भले भारतीय जनता पार्टी को दूसरी बार में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ था, लेकिन 40 सीटें लेकर सबसे बड़े दल की स्थिति में वो जरूर मौजूद रही। इसी की बदौलत अगले 5 साल तक बीजेपी को सरकार चलाने का मौका मिला। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी, जो इनेलो से अलग होकर बनी एक नई पार्टी थी और चुनाव में बीजेपी के ही खिलाफ खड़ी हुई थी, चुनाव बाद एक किंगमेकर की भूमिका में आकर खड़ी हुई थी। ये अलग बात है कि सत्ता के लिए 10 सीटें जीतने वाली दुष्यंत चौटाला की पार्टी ने बीजेपी को समर्थन दे दिया। नतीजन बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार बनी, जिसमें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर मनोहर लाल खट्टर बैठे, जबकि दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिली।

Published By :
Dalchand Kumar

पब्लिश्ड