अपडेटेड 19 April 2024 at 18:06 IST

Bihar: गया में मतदान, HAM नेता जीतन राम मांझी ने उठा डाली बड़ी मांग

Lok Sabha Election 2024: बिहार के 4 संसदीय क्षेत्रों नवादा, गया, जमुई और औरंगाबाद में मतदान जारी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 4 सीटें NDA के पास गई थीं।

Follow : Google News Icon  
Jitan Ram Manjhi
जीतन राम मांझी | Image: ANI

Bihar News: बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान जारी है। इसमें गया सीट भी शामिल है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के मुखिया जीतन राम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को वोट डालने के बाद जीतन राम मांझी ने एक बड़ी मांग उठा डाली है। पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि वो चाहते हैं कि दक्षिण बिहार को सूखे से स्थायी राहत मिले।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी कहते हैं, 'कुछ प्राथमिक मुद्दे स्पष्ट हैं, उत्तर बिहार अक्सर बाढ़ से प्रभावित होता है। दक्षिण बिहार सूखे से पीड़ित है; हम चाहते हैं कि दक्षिण बिहार को सूखे से स्थायी राहत मिले। गया में बुद्ध और विष्णु का गलियारा बनाया जाना चाहिए।।'

बिहार में 4 सीटों पर आज वोटिंग

बिहार के चार संसदीय क्षेत्रों नवादा, गया, जमुई और औरंगाबाद में मतदान जारी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 4 सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास गईं। औरंगाबाद में बीजेपी, गया में जदयू और तत्कालीन एकजुट लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) जमुई और नवादा दोनों जगह से जीती थी।

यह भी पढ़ें: गया: क्या मोदी लहर में जीतन राम मांझी के सांसद बनने का सपना होगा पूरा?

Advertisement

4 सीटों पर कांटे की टक्कर

इन चार सीटों पर 75 लाख से अधिक मतदाता 38 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। नवादा में सबसे अधिक 20.06 लाख मतदाता हैं, जहां कुल 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। नवादा में मुख्य रूप से मुकाबला बीजेपी के नेता विवेक ठाकुर और राजद नेता श्रवण कुशवाहा के बीच है। गया में जीतन राम मांझी का मुख्य रूप से मुकाबला राजद के कुमार सर्वजीत से है।

जमुई में मुख्य मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अरुण भारती और राजद की अर्चना रविदास के बीच है। औरंगाबाद से बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी राजद के अभय कुशवाहा हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले चरण में ये हाईप्रोफाइल कैंडिडेट्स आजमा रहे हैं किस्मत
 

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 19 April 2024 at 12:08 IST