Exit Poll Results 2024: हरियाणा में टूटा BJP का किला, तो जम्मू-कश्मीर में किसकी सरकार?
Election Exit Poll Haryana, J&K Results Updates: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों का मतदान पूरा हो गया है, जबकि हरियाणा में आज सभी 90 सीटों पर वोटिंग हुई, जिसके बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में कैद हो चुका है। चुनाव परिणाम से पहले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के सबसे सटीक एग्जिट पोल रिपब्लकि भारत आपके लिए लेकर आया है।
- चुनाव न्यूज़
- 5 min read

Exit Poll Results 2024 : सीएम नायब सिंह सैनी को पूर्ण बहुमत का भरोसा
Haryana Exit Poll Result: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 'प्रदेश में 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार आएगी। हमें पूरा विश्वास है कि पिछले 10 सालों में हरियाणा के लोगों ने जो काम देखा है, हर वर्ग के लिए काम हुए हैं, हरियाणा को क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद और भेद-भाव से मुक्ति दिलाने का काम हमारी सरकार ने 10 सालों में किया है।'
Exit Poll Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की कितनी सीट?
J&K Exit Poll Results 2024: जम्मू-कश्मीर में गुलिस्तान एग्जिट पोल के अनुसार नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलती हुई नजर रही है। एग्जिट पोल में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को 37 सीट मिलने का अनुमान है। उनके बाद बीजेपी होगी, जिसे 30 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि PDP महज 7 सीटों पर सिमट सकती है।
Advertisement
Exit Poll Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में 63.45% मतदान
J&K Exit Poll Results 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 18 सितंबर से शुरू होकर तीन चरणों में पूरे हुए हैं। इसमें कुल मिलाकर 63.45% मतदान हुआ है, जो 2014 के आंकड़े - 65.8% के कम है। 1 अक्टूबर को हुए तीसरे चरण में 68.72% मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 57.31% मतदान हुआ जोकि पहले चरण के 61.38 प्रतिशत से कम है। सोपोर और बारामूला में पिछले 30 सालों में विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक मतदान हुआ।
Exit Poll Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार किसकी?
J&K Exit Poll Results 2024: गुलिस्तान न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा नतीजों में कांग्रेस और NC गठबंधन को 37 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि बीजेपी को 28-30 सीटें मिलने का अनुमान है।
Advertisement
Exit Poll Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी कौन?
J&K Exit Poll Results 2024: जम्मू और कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सबसे बड़े और सबसे सटीक एग्जिट पोल आखिरकार सामने आ गए हैं। गुलिस्तान न्यूज एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। गुलिस्तान न्यूज ने जम्मू-कश्मीर के लिए पहला एग्जिट पोल परिणाम जारी किया है।
- BJP- 28-30
- कांग्रेस - 03-06
- NC - 28-30
- PDP - 05-07
- अन्य - 08-16
Exit Poll Results 2024 Live: मैट्रिज एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बढ़त
Republic-Matrize Exit Poll: हरियाणा में रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल में भी कांग्रेस की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 30.30% वोट शेयर के साथ 18-24 सीट पर जीत मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 35.80% वोट शेयर के साथ 55-62 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 6.60% वोट शेयर के साथ जेजेपी+ को 0-3 मिल सकती है।
- BJP -18-24 सीट, 30.30% वोट शेयर
- कांग्रेस- 55-62 सीट, 35.80% वोट शेयर
- जेजेपी+ - 0-3 सीट, 6.60% वोट शेयर
- इनेलो+ - 3-6 सीट, 12.10% वोट शेयर
- IND - 2-5 सीट, 15.20% वोट शेयर
Exit Poll Results 2024 Live: बीजेपी या कांग्रेस, हरियाणा में किसका वोट शेयर अधिक?
Republic-PMarq Exit Poll: रिपब्लिक-PMarq एग्जिट पोल में 10 साल बाद हरियाणा में वापसी करती दिख रही कांग्रेस ने वोट शेयर में भी बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है।
- कांग्रेस+ - 44%
- बीजेपी+ - 37%
- अन्य - 19%
Exit Poll Results 2024 Live: हरियाणा में कांग्रेस की वापसी
Republic-PMarq Exit Poll: रिपब्लिक-PMarq एग्जिट पोल के अनुसार BJP को हरियाणा की कुल 90 सीटों में से 27-35 सीटें जीतने का अनुमान है, दूसरी ओर कांग्रेस+ को 51-61 सीटों के साथ वापसी की उम्मीद है। अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं।
- BJP- 27-35
- कांग्रेस+ - 51-61
- अन्य - 2-5
- कुल- 90 सीट
Exit Poll Results 2024 Live: हरियाणा में किसकी सरकार?
Republic-PMarq Exit Poll: रिपब्लिक-P-Marq एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस ने बड़ा खेला कर दिया है। इस बार बीजेपी सत्ता से बाहर होने वाली है। प्रदेश की सत्ता में लंबे वक्त के बाद कांग्रेस की वापसी हो रही है। एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस 10 साल बाद वापसी करेगी।
Exit Poll Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर में कौन-सी पार्टी मारेगी बाजी?
Exit Poll Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर चुनाव की बात करें तो यहां अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार मतदान हुए। ऐसे में ये चुनाव काफी अहमियत रखते हैं। 3 चरणों में यहां वोटिंग कराई गई। इस दौरान चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और जम्मू-कश्मीर की जनता ने 'लोकतंत्र के महापर्व' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में कुल मतदान 63.88 प्रतिशत रहा। इस बार के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन किया है। जम्मू-कश्मीर ने किसे अपना सियासी रहनुमा चुना है इसका पता तो आने वाली 8 तरीख को ही लगेगा लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे से यह अंदेशा लग जाएगा कि इस बार सत्ता की चाबी किसके हाथों में आने वाली हैं। चुनाव आयोग के अनुसार एग्जिट पोल के नतीजे शाम 6:30 बजे से लाइव हो जाएंगे। एग्जिट पोल की विस्तृत कवरेज रिपब्लिक टीवी (अंग्रेजी) और R भारत (हिंदी) पर देख सकते हैं।
Exit Poll Results 2024 Live: हरियाणा में खिलेगा कमल या आएगा पंजा?
Exit Poll Results 2024 Live: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में कैद हो चुका है। 8 अक्टूबर को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती होनी है। सत्ताधारी भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए जी जान से जुटी हुई है तो दूसरी ओर 10 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस हर कीमत पर राज्य में वापसी करना चाहती है। इस बार मुकाबले में आम आदमी पार्टी भी जोर लगा रही है। अब सत्ता की चाबी किसके हाथ होगी ये आने वाली 8 तारीख को ही पता चलेगा लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे से यह अंदेशा लग जाएगा कि इस बार सत्ता की चाबी किसके हाथों में आने वाली हैं। चुनाव आयोग के अनुसार एग्जिट पोल के नतीजे शाम 6:30 बजे से लाइव हो जाएंगे। एग्जिट पोल की विस्तृत कवरेज रिपब्लिक टीवी (अंग्रेजी) और R भारत (हिंदी) पर देख सकते हैं।