अपडेटेड 25 January 2025 at 11:53 IST
CM योगी देकर गए थे केजरीवाल को ये चैलेंज... AAP नेता ने नहीं किया पूरा तो प्रवेश वर्मा ने कटआउट को यमुना में नहलाया; Video
Delhi Elections: दिल्ली चुनाव में यमुना नदी की सफाई का मुद्दा गरमा रहा है। इसी बीच बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट की यमुना की डुबकी लगवाई है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Delhi Elections: दिल्ली में यमुना की सफाई का मुद्दा विधानसभा चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल के लिए भारी पड़ रहा है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल को यमुना नहाने का चैलेंज दिया था। उसके पहले खुद मुख्यमंत्री योगी प्रयागराज महाकुंभ जाकर त्रिवेणी संगम में पूरी कैबिनेट को डुबकी लगवाकर आए थे। नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने फिलहाल ये मौका लपक लिया है और अरविंद केजरीवाल के कटआउट को लेकर यमुना घाट गए हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के चैलेंज को अभी तक ना स्वीकार किया है और ना ही पूरा किया है। ऐसे में बीजेपी के नेता अब अरविंद केजरीवाल का कटआउट लेकर ही यमुना घाट पर पहुंच गए हैं और नदी में डुबकी लगवा रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने आईटीओ यमुना घाट पर अरविंद केजरीवाल के कटआउट को यमुना नदी में स्नान कराया है। केजरीवाल के कटआउट पर लिखा हुआ था- 'मैं फेल हो गया। मुझे वोट मत देना। 2025 तक मैं यमुना साफ नहीं करा पाया।'
हमारी दिल्ली को बचा लीजिए- प्रवेश वर्मा
बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा नाव से यमुना घाट का जायजा लिया। इस दौरान यमुना के काले पानी और कीचड़ की तस्वीरें दिखाईं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमारी दिल्ली को बचा लीजिए। हम दिल्ली का विकास करेंगे। हम ही नहीं कहते कि लंदन पेरिस बनायेंगे, बल्कि दिल्ली को स्वच्छ बनाएंगे।
AAP के नेता दोबारा जेल जा सकते हैं- प्रवेश वर्मा
परवेश वर्मा कहते हैं, 'हम यमुना मैया का सारा पानी साफ कर सकते हैं। इसे साफ करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। मशीनों से सारी गाद निकालनी चाहिए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने चाहिए, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने चाहिए। जैसे हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने साबरमती रिवरफ्रंट बनाया, उसी तरह यमुना रिवरफ्रंट बनाया जा सकता है।'
Advertisement
AAP को घेरते हुए उन्होंने कहा कि 11 साल बहुत लंबा समय होता है। अरविंद केजरीवाल बार-बार कहते हैं कि मैं यमुना को साफ करूंगा, अगर मैं इसे साफ नहीं कर पाया तो दिल्ली के लोग मुझे वोट न दें। अरविंद केजरीवाल कभी दोबारा सीएम नहीं बन सकते। तिहाड़ से जमानत पर रिहा हुए सभी मंत्री अभी भी आरोपी हैं और वो कल फिर जेल जा सकते हैं। इसलिए मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि कृपया एक अच्छी सरकार, भारतीय जनता पार्टी को वोट दें, ताकि दोनों सरकारें मिलकर काम करें।
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 25 January 2025 at 11:13 IST