Delhi Election: चक्रव्यूह में फंस न जाएं केजरीवाल! नई दिल्ली सीट पर 22 खिलाड़ी, ये अज्ञात भी दे रहे हैं चुनौती
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार खड़े हैं। यहां कुल 40 नामांकन भरे गए, जिसमें 9 अस्वीकार किया जा चुके हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Delhi Assembly Election: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनावी लड़ाई दिलचस्प मोड़ ले रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सबसे हाईप्रोफाइल सीट पर भले मुकाबले त्रिकोणीय लगे, लेकिन यहां 22 ऐसे भी धुरंधर मैदान में उतरे हैं जो अरविंद केजरीवाल के सामने अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार खड़े हैं। यहां कुल 40 नामांकन भरे गए, जिसमें 31 स्वीकार किया जा चुके हैं, जबकि 9 नामांकन पत्र खारिज हुए। किसी भी कैंडिडेट ने आखिरी तारीफ को अपना नामांकन वापस भी नहीं लिया। इस तरह अभी नई दिल्ली सीट पर चुनावी मैदान में 23 उम्मीदवार खड़े हैं, जिसमें अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित भी शामिल हैं।
नई दिल्ली सीट पर उतरे 23 कैंडिडेट्स की लिस्ट
1. अरविंद केजरीवाल- AAP
2. प्रवेश वर्मा- BJP
3. संदीप दीक्षित- कांग्रेस
4. विरेंद्र- BSP
5. अरुण शर्मा- दिल्ली जनता पार्टी
6. ईश्वर चंद- भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी
7. जगदीश प्रसाद- समर्थ भारतवर्ष पार्टी
8. दुग्गीरला नागेश्वर राव- जातीय जनसेना पार्टी
9. नरेश कुमार- आपकी अपनी पार्टी (पीपुल्स)
10. नित्यानंद सिंह- राष्ट्रीय मानव पार्टी
11. मुकेश जैन- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य)
12. मुनीश कुमार- भारतीय लिबरन पार्टी
13. रविंद्र सिंह रावत- हरियाणा जनसेना पार्टी
14. संघ आनंद बुद्ध- भीम सेना
15. संतोष कुमार- राइट टू रिकॉल पार्टी
16. संतोष राय- अभिनव भारत पार्टी
17. अनीता- निर्दलीय
18. अनुराधा राणा- निर्दलीय
19. डॉ अभिलाषा- निर्दलीय
20. पंकज शर्मा- निर्दलीय
21. भावना- निर्दलीय
22. संजय रावत- निर्दलीय
23. हैदर अली- निर्दलीय
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। 23 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल पूरा होगा। उसके पहले राजधानी में नई सरकार का गठन होना है। 10 जनवरी को दिल्ली में चुनावों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ। 5 फरवरी को वोटिंग के बाद 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Advertisement
दिल्ली में मतदान के लिए 13,033 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। राजधानी में 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 2 लाख से ज्यादा है। ये युवा वोटर्स दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट करने वाले हैं।