Delhi Election: घोषणाओं में केजरीवाल से भी आगे निकले राहुल गांधी.. AAP और कांग्रेस किसके सबसे ज्यादा लुभावने वादे, अंतर देखिए

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव है। पूरे दमखम के साथ आम आदमी पार्टी मैदान में खड़ी है, जबकि सामने से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस टक्कर दे रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal Vs Rahul Gandhi
Arvind Kejriwal Vs Rahul Gandhi | Image: Facebook

Delhi Election: दिल्ली की जनता पर राजनीतिक दल खूब मेहरबान है। विधानसभा चुनावों से पहले मुफ्त सुविधाओं के सपनों की गारंटी है। रुपयों से महिलाओं के सम्मान को तोलने की कोशिश है। कुल मिलाकर वादों और गारंटियों के बलबूते राजनीति पार्टियों मजबूत वोटबैंक को अपने पाले में लाने के आसरे खड़ी हैं। गारंटियों को लेकर फिलहाल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जंग है।

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव है। पूरे दमखम के साथ आम आदमी पार्टी मैदान में खड़ी है, जबकि सामने से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस टक्कर दे रही हैं। AAP को दिल्ली में लगातार चौथी बार सरकार बनाने की उम्मीद है, जबकि बीजेपी अपना 27 साल का सूखा खत्म करने की जुगत में लगी है। इधर कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी से 11 साल पुरानी हार का बदला लेना चाह रही है। दिल्ली के त्रिकोणीय मुकाबले में बीजेपी ने अपना हथियार अभी उजागर किया नहीं है। हालांकि इस लड़ाई के लिए कांग्रेस और AAP ने फिलहाल गारंटियों वाले हथियार हाथ में लिए हुए हैं।

AAP के वादे और कांग्रेस की गारंटी

AAP की कमान हाथ में लिए अरविंद केजरीवाल महीनेभर से अपने वादों का पिटारा लिए बैठे हैं और आए दिन दिल्ली की जनता के लिए मुफ्त की 'रेवड़ी' बांट रहे हैं। कांग्रेस इसमें AAP से भी आगे है। महिला सम्मान की राशि हो या लोगों के इलाज की स्कीम, गारंटियों में आम आदमी पार्टी के मुकाबले कांग्रेस ने दम दिखाया है।

यह भी पढे़ं: राहुल गांधी ने केजरीवाल को दी 'गाली'? सामने से आम आदमी पार्टी के नेता का आया ऐसा जवाब

Advertisement

दिल्ली के लिए कांग्रेस की गारंटी

प्यारी दीदी योजना: महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीना
जीवन रक्षा योजना: 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज
युवा उड़ान योजना: युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप। हर महीने 8500 रुपये।

दिल्ली के लिए केजरीवाल की घोषणाएं

महिला सम्मान योजना: महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महीना
संजीवनी स्कीम: 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज
दिल्ली के ऑटो वालों को 10 लाख रुपये का बीमा
पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना: मंदिर के पुजारियों, गुरुद्वारे के ग्रंथियों को 18 हजार वेतन

Advertisement

किसकी रेवड़ियां पसंद करेगी दिल्ली की जनता?

फिलहाल सवाल ये है कि दिल्ली की जनता को किस राजनीतिक दल की 'रेवड़ियां' पसंद आएंगी, जिसके उस पार्टी को सरकार में बैठने का मौका मिलेगा।दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। नामांकन की जांच की तारीख 18 जनवरी है। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। दिल्ली का चुनाव इस बार भी त्रिकोणीय हो चुका है।

यह भी पढे़ं: दिल्ली की सीएम आतिशी पर एफआईआर दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड