यमुना पर AAP और BJP की लड़ाई में कूदी कांग्रेस; केजरीवाल के लिए संदीप दीक्षित बोले-20 साल नहीं आ पाएंगे तिहाड़ से बाहर अगर...

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दावा किया कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने भारत के चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress Leader Sandeep Dikshit
Congress Leader Sandeep Dikshit | Image: ANI

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच यमुना के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी लड़ाई के अखाड़े में खड़ी हैं। हालांकि बीजेपी और आम आदमी पार्टी की इस लड़ाई में अब कांग्रेस भी कूद चुकी है। कांग्रेस के नई दिल्ली से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर उनके 'जहरीले पानी' वाले बयान को लेकर तीखा हमला किया है और कहा कि उन्होंने बिना किसी सबूत के दूसरी सरकार पर नरसंहार का गंभीर आरोप लगाया है।

दिल्ली में केजरीवाल और AAP के नेता बार-बार आरोप लगा रहे हैं कि यमुना नदी के पानी में जहर घोला गया है। केजरीवाल ये आरोप हरियाणा की बीजेपी सरकार पर लगा रहे हैं, जिस पर पलटवार के रूप में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हरियाणा का भेजा हुआ पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई बीता है। बीते 11 साल से प्रधानमंत्री भी वो ही पानी पीते हैं। क्या कोई ये सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा की सरकार ने पानी में जहर डाल दिया? फिलहाल इस लड़ाई में बीजेपी के पक्ष में संदीप दीक्षित भी खड़े हो गए हैं और अरविंद केजरीवाल को घेरा है।

केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं- संदीप दीक्षित

संदीप दीक्षित ने दावा किया कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने भारत के चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएनआई से बात करते हुए दीक्षित ने कहा, 'कल मैंने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था। उन्होंने बिना किसी सबूत के दूसरी सरकार पर नरसंहार का गंभीर आरोप लगाया है और कह रहे हैं कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी में जहर मिलने से रोका है। उन्होंने कैसे रोका होगा, ये तो अरविंद केजरीवाल और उनके इंजीनियर ही जानते हैं। लेकिन जब जल बोर्ड के सीईओ खुद कहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है, तो इससे साबित होता है कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। चुनाव आयोग को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।'

सही हुई जांच तो जेल से बाहर नहीं आएंगे केजरीवाल- संदीप दीक्षित

अपने हमलों को तेज करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि शराब नीति में केजरीवाल ने किस स्तर का भ्रष्टाचार किया है, ये सभी जानते हैं। संदीप दीक्षित ने दावा किया कि अगर पुलिस उनकी सही तरीके से जांच करे, तो वो (अरविंद केजरीवाल) अगले 15-20 साल तक तिहाड़ से बाहर नहीं आ पाएंगे। दीक्षित ने सवाल किया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे का संज्ञान क्यों नहीं ले रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा, 'दिल्ली दंगों के दौरान अरविंद केजरीवाल कहां थे? वो कहां छिपे थे? शराब नीति में भ्रष्टाचार का स्तर सभी जानते हैं। पंजाब की डिस्टिलरी को ऑर्डर मिल रहे थे। दिल्ली सरकार घाटे में चल रही थी। उन्होंने बिना किसी से सलाह-मशविरा किए और बिना किसी को बताए शराब नीति बना दी। वे दक्षिण भारतीय कंपनियों के ठेकेदारों को ठेके दे रहे थे, जो करोड़ों कमा रहे थे। शराब घोटाले में क्या हुआ, ये सभी जानते हैं। दिल्ली के लोगों को ये समझने की जरूरत है कि 10 साल पहले उन्होंने किस भ्रष्ट व्यक्ति को अपना मुख्यमंत्री चुना था। केंद्र सरकार इसका संज्ञान क्यों नहीं ले रही है? अगर पुलिस उनकी सही तरीके से जांच करे, तो मुझे नहीं लगता कि वे अगले 15-20 साल तक तिहाड़ से बाहर आ पाएंगे।'

यह भी पढ़ें: रैली में उमड़ी भीड़ दिल्ली का मूड, 5 फरवरी को आपदा जाएगी- आम आदमी पार्टी पर गरजे पीएम मोदी

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड