LIVE BLOG

अपडेटेड 4 June 2024 at 23:47 IST

Lok Sabha Election Results 2024: दिल्ली में बीजेपी का क्लीन स्वीप, सभी सातों सीटें जीतीं

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं और एक बार फिर बीजेपी ने देश की राजधानी दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। दिल्ली में बीजेपी ने कांग्रेस-AAP गठबंधन को धूल चटाई है। और क्लीन स्वीप किया है।

Follow : Google News Icon  
BJP Win All 7 Seats in Delhi
BJP ने दिल्ली में एक बार फिर किया क्लीन स्वीप | Image: BJP

4 June 2024 at 23:43 IST

दिल्ली में बीजेपी ने सातों सीटें जीतीं

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली में लोकसभा की सातों की सातों सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवारों ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठजोड़ को विफल किया है और कमल खिलाया है। 


4 June 2024 at 22:27 IST

दिल्ली में 5 सीटें बीजेपी के कब्जे में, 2 पर लीड

चांदनी चौक और साउथ दिल्ली के बाद बीजेपी ने अब नॉर्थ-ईस्ट, नई दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर भी जीत दर्ज की है। 2 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। 


Advertisement

4 June 2024 at 20:29 IST

साउथ दिल्ली में भी BJP का डंका

चांदनी चौक के बाद बीजेपी ने साउथ दिल्ली सीट भी जीत ली है। साउथ दिल्ली से बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान को हराकर जीत दर्ज की है। 


4 June 2024 at 19:32 IST

चांदनी चौक सीट से BJP के प्रवीण खंडेलवाल जीते

दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने जीत हासिल की है, जबकि बाकी 6 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। 


Advertisement

4 June 2024 at 15:48 IST

जनता ने हमें जो आशीर्वाद दिया वो हमें स्वीकार, रिपब्लिक भारत से बोले मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने रिपब्लिक भारत से बातचीत करते हुए बताया कि 400 पर के गुहार हमने देश की जनता से लगाई थी लेकिन जनता ने हमें जो आशीर्वाद दिया वह हमें स्वीकार है एक बार फिर से हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 300 पार सरकार बनाने जा रहे हैं।


4 June 2024 at 14:48 IST

दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों को मिली अपने प्रतिद्वंदियों से बढ़त

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मनोज तिवारी कन्हैया कुमार से 79,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं। आयोग के आंकड़ों के अनुसार चांदनी चौक सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल शुरू में कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल से पीछे थे, लेकिन बाद में उन्होंने 19,120 से अधिक मतों की बढ़त हासिल कर ली। पश्चिम दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ‘आप’ के महाबल मिश्रा से 69,296 मतों से आगे हैं, जबकि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया 1,05,266 मतों से आगे हैं। पूर्वी दिल्ली सीट पर ‘आप’ के कुलदीप कुमार भाजपा के हर्ष मल्होत्रा ​​से 14,134 मतों से पीछे हैं। दक्षिण दिल्ली से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ‘आप’ के सही राम पहलवान से 63,675 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की बांसुरी स्वराज 27,136 मतों से आगे हैं।


4 June 2024 at 14:46 IST

दिल्ली की सभी सीटों के रूझान में BJP को बढ़त,पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की बढ़त के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शंख और ढोल बजाकर जश्न मनाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर भाजपा आगे है। खुशी से झूमते हुए पार्टी समर्थकों ने प्रधानमंत्री मोदी की एक बड़ी तस्वीर लगाकर पूजा का आयोजन किया।


4 June 2024 at 10:50 IST

दिल्ली नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अपने परिवार के साथ कुल देवी देवताओं की पूजा अर्चना की

देश की राजधानी दिल्ली का चुनावी रण दिलचस्प होता हुआ दिखाई दे रहा है दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव आयोग के रुझानों में बीजेपी सभी 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दिल्ली नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अपने परिवार के साथ कुल देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। 


4 June 2024 at 10:15 IST

सुबह 10 बजे तक के रुझानों में दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर BJP आगेः चुनाव आयोग

सुबह 10 बजे तक के चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पार्टी की पश्चिमी दिल्ली की उम्मीदवार कमलजीत सहरावत 12,400 मतों से आगे हैं जबकि उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलोया 16,000 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन से है। BJP ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।


4 June 2024 at 09:45 IST

हम इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं, कांग्रेस की 295 सीटें आने वालीः देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, हमें जनता के प्यार और आशीर्वाद पर पूरा भरोसा है। हम इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं, कांग्रेस की 295 सीटें आने वाली हैं। हम लगातार क्षेत्र में बने रहे, लोगों से, हमारे लीडर से हमने फीडबैक लिया है। कांग्रेस की 295 सीटें आने वाली है। इंडिया गठबंधन मजबूत सरकार बनाएगी। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हमें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए, मेहनत का फल आज हमें मिलने जा रहा है।


4 June 2024 at 09:18 IST

दिल्ली के शुरुआती रुझानों में आप ने चौंकाया, 2 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त मोदी लहर के बावजूद आम आदमी पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव आयोग के 9 बजे सुबह तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिर दिल्ली की नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया था। 


4 June 2024 at 09:37 IST

मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को पीछे छोड़ा, दिल्ली की 7 सीटों पर BJP आगे

लोकसभा चुनाव परिणाम में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। इंडी गठबंधन बीजेपी से सभी सीटों पर पीछे चल रही है। वहीं दिल्ली की नॉर्थईस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को पीछे छोड़ दिया है। 


4 June 2024 at 08:32 IST

लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती में दिल्ली से चौंकाने वाले नतीजे, सभी सीटों पर BJP आगे

लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बरकरार है। पार्टी सभी सीटों पर आगे चल रही है। इसके पहले नई दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज दिल्ली के लक्ष्मीनारायण मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी। 


4 June 2024 at 08:28 IST

जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचाने और तानाशाही को खत्म करने के लिए मतदान कियाः गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान किया है। इस तानाशाही के खत्म की शुरुआत हो गई है। सभी जगह से लोगों के सकारात्मक फीडबैक है। दिल्ली के लोगों ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। हमें आखिरी समय तक, मतगणना में भी इस तानाशाही से लड़ाई जारी रखनी है। आज केवल मतगणना नहीं, तानाशाही का आखिरी दिन भी है। शाम आते आते इंडिया गठबंधन जीत रहा है, पूरे देश को उम्मीद है।


4 June 2024 at 08:10 IST

आज दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, जो भी जीतकर आए क्या वो संविधान की रक्षा करेंगे- संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने चुनाव परिणाम से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए बताया जनता का रिस्पांस बहुत अच्छा रहा है। ये कैंपेन संगठन ने बहुत अच्छा किया। जुल्म का बदला वोट से लेना है, जनता को गुंडागर्दी पसंद नहीं है। नतीजे जनता के पक्ष में होंगे और अच्छे होंगे। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी उनको अपने आप में स्पष्ट और क्लीन होकर आगे आना चाहिए। इनके द्वारा देश की दिशा निर्धारित होगी। एग्जिट पोल पर सबका अपना विश्लेषण है। 


4 June 2024 at 08:07 IST

नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में लिया आशीर्वाद

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती से पहले नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज लक्ष्मीनारायण मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंची। उन्होंने कहा कि आज भारत की जनता चयन करेगी बीजेपी की लोककल्याणी नीतियों का जनता पीएम मोदी की विकास की नीतियों का चयन करेगी


4 June 2024 at 07:59 IST

Delhi Lok Sabha Election Results 2024 Live: दिल्ली में BJP बनाम INDI गठबंधन की लड़ाई

Delhi Lok Sabha Election Results 2024 Live: दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा है। 7 सीटों में से AAP ने 4 सीटों पर कैंडिडेट उतारे। 3 सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने अकेले सभी 7 सीटों पर प्रत्याशी उतारे।
 

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 08:01 IST