अपडेटेड 14 January 2025 at 12:12 IST
'खुलेआम पैसा बांटने के बाद भी...', दिल्ली की CM आतिशी पर FIR दर्ज होने पर भड़के केजरीवाल; BJP को घेरा
आतिशी पर आरोप है कि उन्होंने निजी कार्यालय के लिए सरकारी व्हीकल का इस्तेमाल किया। रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत पर आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Arvind Kejriwal on FIR on Atishi: दिल्ली में चुनाव के बीच मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। आतिशी पर FIR दर्ज होने के बाद AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क उठे हैं। उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, फिर भी उनके खिलाफ FIR नहीं होती।
बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर आरोप है कि उन्होंने निजी कार्यालय के लिए सरकारी व्हीकल का इस्तेमाल किया। रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत पर आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
आतिशी पर FIR, केजरीवाल भड़के
दिल्ली की मुख्यमंत्री पर FIR दर्ज होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक FIR तक दर्ज नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी जी के खिलाफ तुरंत FIR हो जाती है।”
उन्होंने आगे लिखा, "आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ करना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।"
Advertisement
आतिशी के खिलाफ शिकायत
CM आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग अफसर ने शिकायत की। इसमें कहा गया कि चुनाव का ऐलान होने के बाद 7 जनवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे PWD के सरकारी वाहन उनके निजी चुनाव कार्यालय पर चुनावी सामग्री पहुंचाता रहा। कालकाजी के रहने वाले केएस दुग्गल ने गोविंदपुरी SHO को भी मामले में शिकायत दी।
कालकाजी से आतिशी ने भरा नामांकन
इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP की उम्मीदवार अतिशी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वो वैसे तो सोमवार (13 जनवरी) को ही नामांकन के लिए निकली थीं। उन्होंने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की, गुरुद्वारा में माथा टेका और रोड शो भी किया। लेकिन इसके बाद टाइम मिस करने वजह से वो पर्चा दाखिल नहीं कर पाई थीं। अब आज उन्होंने कालकाजी सीट से अपना नामांकन भरा।
Advertisement
गौरतलब है कि दिल्ली की कालकाजी सीट लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। एक ओर तो इस सीट से आतिशी मैदान में है। दूसरी तरफ BJP ने रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस ने अलका लांबा को इस सीट से मैदान में उतारा है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होनी और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 January 2025 at 12:12 IST