अपडेटेड 26 December 2024 at 16:15 IST
Delhi Election: कांग्रेस और AAP की लड़ाई में कूदी BJP, कपिल मिश्रा बोले- आतिशी की टिप्पणी से एक बात साफ कि...
कपिल मिश्रा कहते हैं कि हमने कांग्रेस और AAP को एक साथ सरकार बनाते देखा हैं और चुनाव लड़ते हुए भी। आज हार सामने देखकर दोनों एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Delhi Assembly Election: दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल कहा तो आम आदमी पार्टी की तरफ से गठबंधन तोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया गया। फिलहाल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की इस लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी भी कूद पड़ी है। बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि हार सामने देखकर दोनों पार्टियां एक दूसरे के कपड़े फाड़ रही हैं।
बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा कहते हैं- 'हमने कांग्रेस और AAP को एक साथ सरकार बनाते भी देखा हैं और चुनाव लड़ते हुए भी। आज हार सामने देखकर दोनों एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक बात साफ है कि जंगपुरा और नई दिल्ली दोनों में AAP हार रही है। आतिशी ने विशेषतः इन दोनों सीटों का नाम लिया। आज इन दोनों में असली लड़ाई मुस्लिम वोट बैंक की है।'
आतिशी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
संजय सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। आतिशी ने आरोप लगाए कि उन्हें (AAP) जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवारों को फंड दे रही है, जिसमें संदीप दीक्षित का उम्मीदवार भी शामिल है। कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की इस कार्रवाई से ये स्पष्ट होता है कि पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी के साथ कुछ समझौता किया है। आतिशी ने कांग्रेस को ये भी अल्टीमेटम दिया कि उसने अपनी पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई नी की तो AAP गठबंधन में कांग्रेस के साथ नहीं रहेगी।
कहां से शुरू हुई AAP और कांग्रेस में लड़ाई?
दिल्ली में पिछले दिनों अपनी कुछ घोषणाओं को लेकर केजरीवाल विवादों में फंस गए। केजरीवाल ने महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करवाए थे, लेकिन दिल्ली सरकार के ही दो विभागों ने इन योजनाओं के लागू ना होने से इनकार करते हुए स्पष्टीकरण दिया था। इन विभागों ने योजनाओं और इनकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के खंडन को लेकर बकायदा विज्ञापन छपवाए थे। इससे आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव से पहले विरोधियों के निशाने पर आ गई।
Advertisement
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी भी विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की विरोधी है। क्योंकि दोनों दलों में सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में लाजमी है कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ही कांग्रेस के निशाने पर ज्यादा रहेगी। इसी क्रम में दिल्ली में अलग चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आम आदमी पार्टी को घेर रही है। कांग्रेस ने पिछले दिन AAP सरकार के कामकाज को काला कारनामा बताते हुए श्वेत पत्र जारी किया। उसके अलावा अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल भी कह दिया और यहां तक कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने केजरीवाल के खिलाफ FIR की बात थी। इसी को लेकर फिलहाल आम आदमी पार्टी भड़की हुई है।
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 26 December 2024 at 16:15 IST