Atishi Nomination: दिल्ली की CM आतिशी कालका मां का आशीर्वाद लेकर पदयात्रा के लिए निकलीं, कालकाजी सीट से भरने वाली हैं पर्चा

कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी मंदिर में मां कालका का आशीर्वाद लिया। हालांकि इस दौरान आम आदमी पार्टी का कोई बड़ा नेता आतिशी के साथ नहीं दिखा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM atishi
Delhi CM atishi | Image: Facebook

Delhi CM Atishi Nomination: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को अपना नामांकन भरने जा रही हैं। आतिशी घर से निकल चुकी हैं और कालकाजी मंदिर में आतिशी ने पूजा अर्चना की है। यहां दर्शन करने के बाद आतिशी पदयात्रा पर निकल गई हैं। आम आदमी पार्टी के टिकट पर आतिशी दूसरी बार कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी मंदिर में मां कालका का आशीर्वाद लिया। हालांकि इस दौरान आम आदमी पार्टी का कोई बड़ा नेता आतिशी के साथ नहीं दिखा। फिलहाल आतिशी की पदयात्रा शुरू हो रही है। वो गिरि नगर गुरुद्वारे से गुरुद्वारा रविदास मार्ग, राजीव गांधी कॉलोनी से होते हुए सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग तक रोड शो करेंगी। उसके बाद नामांकन दाखिल करेंगी।

कालकाजी की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया- आतिशी

आतिशी ने कहा, 'आज मैं अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हूं और नामांकन दाखिल करने से पहले मैं कालकाजी माई का आशीर्वाद लेने कालकाजी मंदिर आई हूं। कालकाजी माई का आशीर्वाद आप और कालकाजी, दिल्ली की जनता पर बना रहे। कालकाजी की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं कालकाजी का चुनाव नहीं लड़ रही हूं बल्कि कालकाजी की जनता लड़ रही है।'

2020 में करीब 11 हजार वोट से जीतीं आतिशी

आतिशी अभी दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री हैं और 2020 में कालकाजी विधानसभा से पहली बार विधायक बनी थीं। 2020 के विधानसभा चुनाव में आतिशी ने बीजेपी के कैंडिडेट धर्मवीर को 11 हजार से अधिक वोटों से हराया था। हालांकि उसके पहले 2019 में वो एक लोकसभा चुनाव लड़ चुकी थीं, जिसमें आतिशी को हार मिली।

Advertisement

2013 में आतिशी ने राजनीति में एंट्री ली थी। पहली बार विधायक चुने जाने के बाद अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली कैबिनेट में उन्हें कई पद भी संभालने को मिले। पिछले साल अरविंद केजरीवाल के जेल से लौटने और इस्तीफा देने के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि आतिशी भले मुख्यमंत्री हैं, लेकिन चुनाव में अरविंद केजरीवाल ही आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हैं।

यह भी पढ़ें: शकूर बस्ती झुग्गी पर केजरीवाल का दावा झूठा और भ्रामक: उपराज्यपाल सक्सेना

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड