Delhi Election 2025: ओखला से अरीबा खान तो गोकुलपुर से बदला उम्मीदवार... कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की तीसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। इसमें 16 कैडिडेट्स के नाम हैं। पार्टी ने अरीबा खान को ओखला विधानसभा सीट से

Follow : Google News Icon  
Rahul Gandhi and khadge
Rahul Gandhi and khadge | Image: ANI

Delhi Election 2025 Congress 3rd Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की तीसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। इसमें 16 कैडिडेट्स के नाम हैं। पार्टी ने अरीबा खान को ओखला विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट दिया है। पार्टी ने गोकलपुर से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस अबतक 63 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

गोकलपुर-एससी सीट से प्रमोद कुमार जयंत की जगह अब ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया है। वहीं घोंडा सीट से वरिष्ठ नेता भीष्म शर्मा पर भरोसा जताया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 26 नामों का ऐलान किया था। कांग्रेस ने जंगपुरा फरहाद सूरी को टिकट दिया है। ये आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट है। इसके अलावा सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने जंगपुरा फरहाद सूरी को टिकट दिया है। ये आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट है। इसके अलावा सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत चुनाव लड़ेंगे।

गोकुलपुर सीट पर कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार

Advertisement

कांग्रेस ने गोकुलपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। प्रमोद कुमार जयंत की जगह अब ईश्वर बागड़ी को नया उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट मिला है। इसके अलावा, ओखला सीट से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद की बेटी अरीबा खान को टिकट दिया गया है। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में दो महिलाओं को मौका दिया गया है।

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड