Atishi Net Worth: न बंगला, न कोई गाड़ी... कितनी है दिल्ली की CM आतिशी की संपत्ति? हो गया खुलासा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मकर संक्रांति के दिन कालकाजी सीट से नामांकन दाखिल किया, जिसमें उनकी कुल संपत्ति का खुलासा हो गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Delhi CM Atishi Net Worth: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है। उन्होंने क्राउड फंडिंग के जरिए जनता से 40 लाख रुपये मांगे हैं। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की संपत्ति का खुलासा भी हो गया है।
मुख्यमंत्री आतिशी इस बार दिल्ली की कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। बीते दिन मकर संक्रांति के दिन उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें आतिशी ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है।
कितनी है आतिशी की कुल संपत्ति?
चुनावी हलफनामे के मुताबिक आतिशी की कुल संपत्ति 76.93 लाख रुपये है। उनके नाम पर न तो कोई गाड़ी है और न ही घर। आतिशी के पास चल संपत्तियों में 30,000 रुपये कैश है। इसके अलावा उनके पास एक लाख रुपये की सोने के जेवर और बैंक अकाउंट्स में करीब 75 लाख रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग्स भी शामिल है। एफिडेविट के अनुसार आतिशी के पास कोई अचल संपत्ति यानी प्रॉपर्टीज नहीं है।
आतिशी की आय भी बढ़ी
वहीं, साल 2022-23 के मुकाबले आतिशी की आय साल 2023-24 में बढ़ी है। जहां साल 2022-23 में उनकी कुल आय 4,72,680 रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में 9,62,860 रुपये हो गई।
Advertisement
बता दें कि साल 2020 में पिछले चुनाव में आतिशी की कुल संपत्ति 59.79 लाख रुपये थी। उस दौरान भी उनके पास कोई कार या घर नहीं थी।
कालकाजी सीट पर दिलचस्प मुकाबला
गौरतलब है कि मौजूदा समय में आतिशी कालकाजी सीट से विधायक हैं। AAP ने इस बार भी उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया। उनके खिलाफ BJP ने रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा को मैदान में उतारा है। पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद सितंबर 2024 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं।
Advertisement
बात करें दिल्ली चुनाव की तो यहां एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होना है। वहीं, 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। दिल्ली में इस बार AAP, BJP और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।