दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल करेंगे 'रेवड़ी पर चर्चा', AAP का कैंपेन आज लॉन्च
अरविंद केजरीवाल राजधानी दिल्ली में 'रेवड़ी पर चर्चा' कैंपेन लॉन्च करेंगे। इस कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी पूरे दिल्ली में रेवड़ी पर चर्चा करेगी।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Rewadi Par Charcha: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक नया कैंपेन शुरू करने का फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राजधानी दिल्ली में 'रेवड़ी पर चर्चा' कैंपेन लॉन्च करेंगे। इस कैंपेन के तहत, आम आदमी पार्टी पूरे दिल्ली में रेवड़ी पर चर्चा करेगी और दिल्लीवासियों को इस मुद्दे पर अपने विचार रखने का मौका देगी। केजरीवाल के इस कदम से चुनावी माहौल में चर्चाएं और तेज हो गई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले हुए पदाधिकारी सम्मेलन के तहत साउथ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा में मंडल प्रभारियों से बात कर हर बूथ जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भगवान AAP के साथ है और इस बार भी हम लोग प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली का चुनाव जीतेंगे।
हां हम मुफ्त की रेवड़ी देते हैं- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने रेवड़ी का नाम लेते हुए तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी वाले कहते हैं कि हम मुफ्त की रेवड़ी देते हैं। हां हम फ्री की 6 रेवड़ी देते हैं। दिल्लीवाले कहते हैं उन्हें यह 6 रेवड़ियां चाहिए। आज बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार है लेकिन वो एक भी राज्य हमें बता दे जहां इनमें से एक भी रेवड़ी मिलती हो। पहली रेवड़ी है कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली आने लग गई है। दिल्ली में 2014 से पहले 8-8, 10-10 घंटे के पावर कट लगते थे। लोग सारी-सारी रात इनवर्टर, जनरेटर चलाते थे, बैटरी खत्म हो जाती थी। हर साल जनरेटर खरीदने पड़ते थे, उनकी बैटरी बदलवानी पड़ती थी। अब कोई जनरेटर और बैटरी नहीं लगती। दिल्ली के अंदर 24 घंटे बिजली आती है।
ये हैं 6 रेवड़ी
- 24 घंटे बिजली
- मुफ्त बिजली
- फ्री पानी
- अच्छी और शानदार फ्री शिक्षा
- फ्री और अच्छा इलाज
- महिलाओं को बसों में फ्री सफर
AAP ने कल जारी की थी 11 उम्मीदवारों की लिस्ट
आम आदमी पार्टी (AAP) ने अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित कर दी। आप ने चुनाव के लिए जारी की पहली सूची में कांग्रेस और BJP छोड़कर आए नामों को प्राथमिकता दी है। 11 में से छह सीटों पर दूसरे दलों से आए प्रत्याशी घोषित किए हैं। वहीं, आप ने तीन सीटों पर अपने वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इसमें किराड़ी से ऋतुराज झा, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मटियाला से गुलाब सिंह शामिल हैं। AAP ने कहा है कि सर्वे में खराब रिपोर्ट से इन तीनों के टिकट काटे गए हैं। झा और गुलाब सिंह दोनों ही दो बार के विधायक हैं। दूसरे दलों से आए जिन लोगों को टिकट मिला है, उनमें छतरपुर सीट पर ब्रह्म सिंह तंवर, किराड़ी सीट पर अनिल झा, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को टिकट मिला है। ये हाल ही में BJP छोड़कर आप में शामिल हुए थे।