अपडेटेड 12 January 2025 at 22:31 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को टिकट

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।

Follow : Google News Icon  
Rakesh Thakur is New Hamirpur District BJP Chief
दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी किया। | Image: X

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की तीसरी लिस्ट में एक ही उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। इससे पहले भाजपा ने दो लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। 

BJP ने मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा ने पहली और दूसरी लिस्ट में 29-29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में 5 महिला उम्मीदवारों का नाम शामिल किया। 11 जनवरी को भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की।

दिल्ली की 15 प्रमुख सीटों पर किसके बीच मुकाबला?

नई दिल्ली सीट (New Delhi Constituency)
केजरीवाल: AAP
संदीप दीक्षित: कांग्रेस
प्रवेश वर्मा: BJP

कालकाजी (Kalkaji Constituency)
आतिशी: AAP
अलका लांबा: कांग्रेस
रमेश बिधूड़ी: BJP

Advertisement

जंगपुरा (Jangpura Constituency)
मनीष सिसोदिया: AAP
फरहाद सूरी: कांग्रेस
तरविंदर सिंह मारवाह: BJP

ग्रेटर कैलाश सीट (Greater Kailash Constituency)
सौरभ भारद्वाज: AAP
गरवित सिंघवी: कांग्रेस

Advertisement

पटपड़गंज (Patparganj Constituency)
अवध ओझा: AAP
अनिल कुमार: कांग्रेस
रविंद्र सिंह नेगी: BJP

करावल नगर (Karawal Nagar Constituency)
मनोज त्यागी: AAP
पीके मिश्रा: कांग्रेस
कपिल मिश्रा: BJP

मोती नगर (Moti Nagar Constituency)
शिवचरण गोयल: AAP
हरीश खुराना: BJP

रोहिणी (Rohini Constituency)
प्रदीप मित्तल: AAP
विजेंद्र गुप्ता: BJP

करोल बाग (Karol Bagh Constituency)
विशेष रवि: AAP
दुष्यंत गौतम: BJP

राजौरी गार्डन (Rajouri Garden Constituency)
धनवती चंदेला: AAP
धर्मपाल चंदेला: कांग्रेस
मनजिंदर सिंह सिरसा: BJP

मालवीय नगर (Malviya Nagar Constituency)
सोमनाथ भारती: AAP
जितेंद्र कोचर: कांग्रेस
सतीश उपाध्याय: BJP

राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar Constituency)
दुर्गेश पाठक: AAP
विनीत यादव: कांग्रेस
उमंग बजाज: BJP

बदरपुर (Badarpur Constituency)
गोपाल राय: AAP
हाजी मोहम्मद इशराक खान: कांग्रेस
नारायण दत्त शर्मा: BJP

शकूरबस्ती (Shakurbasti Constituency)
सत्येंद्र जैन: AAP
सतीश लूथरा: कांग्रेस
करनैल सिंह: BJP

बादली (Badli Constituency)
अजेश यादव: AAP
देवेंद्र यादव: कांग्रेस
दीपक चौधरी: BJP

केजरीवाल के खिलाफ BJP ने किसे दिया टिकट

बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ बीजेपी से रमेश बिधूड़ी को मौका मिला है। बीजेपी ने गांधीनगर सीट से दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अरविंद सिंह लवली को टिकट दिया है। इसके अलावा मालवीय नगर से बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके सतीश उपाध्याय को टिकट मिला है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट में 5 महिला उम्मीदवार, कोंडली से प्रियंका तो नजफगढ़ से नीलम पहलवान को टिकट

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 January 2025 at 22:06 IST