अपडेटेड 8 January 2025 at 16:45 IST

Delhi Assembly Election: 'थैंक्यू दीदी...' दिल्ली चुनाव में ममता ने AAP के समर्थन का किया ऐलान तो फूले नहीं समा रहे केजरीवाल

Delhi Assembly Election: दिल्ली चुनाव में TMC ने AAP को समर्थन देने का ऐलान किया तो अरविंद केजरीवाल फूले नहीं समा रहे हैं। ममता बनर्जी को कहा 'थैंक्यू दीदी'।

Follow : Google News Icon  
Mamata Banerjee And Arvind Kejriwal
दिल्ली चुनाव में ममता बनर्जी ने केजरीवाल को दिया समर्थन। | Image: PTI/ @MamataBanerjeeOfficial-fb

Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन जताया है। इसकी जानकारी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है। बता दें, समाजवादी पार्टी ने भी आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "टीएमसी ने दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन देने का ऐलान किया है। मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। थैंक्यू दीदी। आपने हमेशा अच्छे और बुरे वक्त में अपना साथ और आशीर्वाद दिया है।" वहीं सपा के समर्थन के ऐलान पर आप प्रमुख ने कहा, “बहुत-बहुत शुक्रिया अखिलेश जी। आपका सपोर्ट हमेशा हमारे साथ रहता है। इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आपकी आभारी है।” बता दें, हाल ही में सपा प्रमुख आखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि जो भी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को हराएगा, सपा उसका साथ देगी। 

दिल्ली में एक चरण में होगा चुनाव

राजधानी दिल्ली में चुनावी बिगुल बज गया है। 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। बता दें, दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म होने वाला है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं, कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख है, महिला मतदाताओं की संख्या 71.74 लाख है और युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 2.08 लाख हैं।

Advertisement

दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से बहुमत के आंकड़े के लिए 36 सीटों की जरूरत है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव के तहत 8 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ था जबकि मतगणना 11 फरवरी को हुई थी। इस चुनाव में AAP ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 62 ने जीत दर्ज की थी और भारी बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी।

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: शेख हसीना को लेकर बड़ी खबर, भारत नहीं करेगा प्रत्यर्पण; पासपोर्ट रद्द होने के बाद भी बढ़ाया वीजा- सूत्र

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 8 January 2025 at 16:35 IST