दिल्ली में 60 साल के ऊपर के बुजुर्गों का इलाज होगा मुफ्त, केजरीवाल ने किया 'संजीवनी योजना' का ऐलान

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं। 60 साल के बाद बुजुर्ग का इलाज फ्री करवाएंगे। इसमें कोई लिमिट नहीं होगी।

Arvind Kejriwal
केजरीवाल का बड़ा ऐलान | Image: PTI

Arvind Kejriwal announced Sanjeevani Yojana: दिल्ली में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त में होगा। चुनाव से पहले AAP ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। दिल्ली में केजरीवाल ने संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की है।

दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी जनता के लिए बड़े-बड़े ऐलान कर रही है। ऑटो चालकों के लिए 5 गारंटी और 'महिला सम्मान योजना' की राशि बढ़ाने की घोषणा के बाद अब केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए यह बड़ा ऐलान किया।

केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (18 दिसंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज जो घोषणा करने जा रहा हूं, वह शायद भारत के इतिहास में कभी नहीं हुई। बुजुर्गों की वजह से आज हम हैं। आज हम जहां पहुंचे हैं, वहां आप लोगों ने देश को बनाया है। बुजुर्गों ने 24 घंटे महेनत करके परिवार का पालन पोषण किया।

उन्होंने आगे कहा कि बुढ़ापे में हमारा फर्ज बनता है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत एक लाख बुजुर्ग तीर्थ यात्रा कर चुके हैं। यात्रा का पूरा खर्च दिल्ली सरकार देती है। घर से लेकर आते हैं और एसी ट्रेन में सफर होता है।

Advertisement

इलाज के लिए कोई लिमिट नहीं होगी- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि बुढ़ापे में एक चीज तकलीफ देती है। जैसे उम्र बढ़ती है इलाज की चिंता सताती है। बुढ़ापे में अच्छे लोगों को तड़पते देखा है। हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं। 60 साल के बाद बुज़ुर्ग का इलाज फ्री करवाएंगे। इलाज के लिए कोई लिमिट नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि बीमारी का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन एक-दो दिन में शुरू हो जाएंगे। AAP के कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे।

Advertisement

केजरीवाल ने इससे पहले चुनाव के मद्देनजर दो बड़े ऐलान किए। एक तरफ ऑटो चालकों की मदद के लिए उन्होंने ‘पांच गारंटी’ दी। इसके अलावा उन्होंने चुनाव के बाद महिला सम्मान योजना की राशि बढ़ाकर 2100 करने की भी घोषणा कर दी है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली शिक्षा मॉडल, शराब घोटाला और जेल...मनीष सिसोदिया ने 2 बार जीत के बाद पटपड़गंज सीट क्यों छोड़ी?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड