अपडेटेड 27 January 2025 at 17:23 IST
Delhi Election: '5 साल पहले किए 3 वादे पूरे नहीं किए', केजरीवाल ने भरे मंच पर कबूला; AAP की 15 गारंटियों में तीन वादे पुराने
AAP का मेनिफेस्टो जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने उन 3 कामों को अपना सपना बताया। साथ ही यह भी वादा किया कि अगले 5 सालों में इसे जरूर पूरा करेंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया। इस घोषणापत्र में दिल्ली की जनता को AAP की सरकार फिर बनने पर 15 गारंटी दी गई हैं, जिन्हें अगले 5 साल में पार्टी ने पूरा करने का वादा किया। दिल्ली के पूर्व CM ने अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान माना कि उन्होंने साल 2020 में किए गए तीन वादे पूरे नहीं किए।
AAP का मेनिफेस्टो जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने उन 3 कामों को अपना सपना बताया। साथ ही यह भी वादा किया कि अगले 5 सालों में इसे जरूर पूरा करेंगे।
साल 2020 में किए ये 3 वादे पूरे नहीं कर पाए- केजरीवाल
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज हम केजरीवाल की 15 गारंटी जारी कर रहे हैं, जो अगले 5 साल में पूरी होंगी।" उन्होंने कहा कि इनमें से 3 गारंटी मैंने 2020 में दी थी। इसमें 24 घंटे साफ पानी, यमुना साफ करने का वादा और दिल्ली के सड़कों को यूरोपीय स्टैंडर्ड का बनाना शामिल हैं।
केजरीवाल ने कहा, “हमने 2020 में कहा था कि हर घर में 24 घंटे साफ पानी का इंतजाम करेंगे। हमने कहा था यमुना साफ करेंगे। हमने कहा था कि दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड का बनाएंगे, एकदम साफ-सुधरी और शानदार सड़कें बनाएंगे कि कोई भी आए तो देखें और कहें कि हां, दिल्ली देश की राजधानी हैं। अच्छी है, सुंदर हैं। ये 3 गारंटी 2020 में की थी। आज सामने कबूल कर रहा हूं कि पिछले 5 सालों में हम ये तीन काम नहीं कर पाए।"
Advertisement
'इन कामों को पूरा करना मेरा भी सपना'
उन्होंने कहा कि हमारी फरवरी साल 2020 में सरकार बनी, मार्च में कोरोना हो गया। ढाई साल कोरोना चला। इसके बाद इन्होंने फर्जी जेल-जेल का खेल खेला। कभी सत्येंद्र जैन जेल में, कभी मनीष सिसोदिया, कभी संजय सिंह... मेरी सारी टीम बिखर गई। अब हम सारे जेल से बाहर आ गए।
AAP नेता ने कहा कि अब ये तीनों चीजें हर दिल्लीवाले का भी सपना है और मेरा भी सपना है। व्यक्तिगत तौर पर मैं दिल्ली में होते देखना चाहता हूं। अगले पांच सालों में हम ये तीन काम करेंगे। इसके लिए हमारे पास फंड भी हैं और प्लान भी हैं।
Advertisement
दिल्ली की जनता से केजरीवाल की 15 गारंटियां
अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि 15 घोषणाओं में से छह फ्री रेवड़ियां मिलती रहेंगी। केजरीवाल ने कहा कि 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, अच्छी और मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिकों में फ्री इलाज जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गारंटी का मतलब है पक्की बात। उसमें कच्ची बात कुछ नहीं होती। जैसे ये लोग कभी कहते हैं संकल्प पत्र... सबको पता है कि वे फर्जी होते हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 27 January 2025 at 17:23 IST