BJP से एंट्री करने वाले ब्रह्म सिंह तंवर समेत 6 को तोहफा, 3 के कटे पत्ते,AAP की लिस्ट में क्या-क्या?
इन 11 उम्मीदवारों में से 6 कैंडिडेट्स वो हैं जो BJP या कांग्रेस छोड़ AAP के साथ जुड़े हैं। वहीं इस दौरान पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों को भी दरकिनार कर दिया।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहली सियासत तेज होने लगी है। चुनाव आयोग ने अबतक इलेक्शन की डेट अनाउंस नहीं की, उससे पहले ही दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। 11 कैंडिडेट्स की इन लिस्ट में कुछ पुराने चेहरों पर दांव चला गया, तो कुछ तो BJP छोड़कर आने का तोहफा भी मिला।
गुरुवार (21 नवंबर) की आम आदमी पार्टी (AAP) ने 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की दी है। पार्टी की लिस्ट में बाहरी नेताओं को खासा तवज्जो दी गई है।
6 प्रत्याशी कांग्रेस-BJP से आए नेता
इन 11 उम्मीदवारों में से 6 कैंडिडेट्स वो हैं जो BJP या कांग्रेस छोड़ AAP के साथ जुड़े हैं। वहीं इस दौरान पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों को भी दरकिनार भी किया है, जिसके चलते AAP के फैसले पर कई सवाल उठ रहे हैं।
AAP की पहली लिस्ट में 6 बाहरी नेताओं को जगह मिली, उसमें से 3 BJP और तीन कांग्रेस से आए हैं। छतरपुर से इस बार पार्टी ने ब्रह्म सिंह तंवर पर दांव चला हैं। वह पूर्व विधायक रहे हैं और BJP से आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। वहीं, किराड़ी से BJP के पूर्व विधायक रहे अनिल झा को किराड़ी से AAP ने अपना उम्मीदवार बनाया। इसी तरह लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को पार्टी ने दिया है। वह BJP के पार्षद रहे हैं।
Advertisement
इसी तरह कांग्रेस से AAP में आए तीन नेताओं को भी AAP के मौका दिया। कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में आए मतीन अहमद के बेटे जुबैर चौधरी को सीलमपुर से टिकट मिला है। वहीं, सीमापुरी से पूर्व कांग्रेस विधायक वीर सिंह धींगन और मटियाला से सुमेश शौकीन को टिकट मिला है।
तीन विधायकों के काटे टिकट
वहीं इस दौरान पार्टी ने अपने तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए। किराड़ी से रितुराज झा, सीलमपुर से अब्दुर रहमान और मटियाला से गुलाब सिंह यादव को इस बार मौका नहीं मिला।
Advertisement
इन नेताओं पर फिर जताया भरोसा
हालांकि AAP ने अपनी पहली लिस्ट में तीन पुराने और वफादार नेताओं को भरोसा जताया है। रोहतास नगर से विधायक सरिता सिंह इस बार AAP की उम्मीदवार होंगी। वहीं, बदरपुर से राम सिंह नेताजी को फिर से मैदान में उतारा गया है। विश्वास नगर से दीपक सिंगला को पार्टी ने चुनाव लड़ने का टिकट दिया।
आम आदमी पार्टी ने अपनी इस पहली लिस्ट के जरिए बड़े संकेत देने की कोशिश की है। बाहरी नेताओं को तवज्जो देना AAP के लिए आने वाले दिल्ली चुनाव में मास्टरस्ट्रोक साबित होगा या ये दांव उस पर भारी पड़ जाएगा, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।