अपडेटेड 22 October 2023 at 13:14 IST
'जितनी आबादी उतना हक', एमपी के OBC नेता दामोदर सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर खोली कांग्रेस की पोल
MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जब से जारी की है तब से ही बवाल मचा है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

MP Congress Candidate Rebel: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिख दर्द बताया है। खुली चुनौती दी है और पार्टी छोड़ने के साथ ही नई पार्टी भी ज्वाइन कर ली है। इससे पहले इन्होंने दिग्विजय सिंह और उनके बेटे का कार्यकर्ताओं संग मिल पुतला भी फूंका।
खबर में पढ़ें आगे
- ओबीसी को लेकर कांग्रेस आसक्ति की खोली पोल, लिखा क्या?
- पब्लिक प्लेटफॉर्म पर पार्टी को दिखाई आंख
- पूछा- क्या दिखावे के लिए हो रहा ओबीसी का इस्तेमाल?
- जानें कौन सी पार्टी से मिलाया हाथ!
धमाकेदार पोस्ट में निकाला गुबार
मध्यप्रदेश कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद से ऑल इज वेल की स्थिति नहीं है । नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला चालू है। नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और उनके समर्थक- कार्यकर्ता सड़कों पर है। ऐसे ही एक नेता हैं दामोदार सिंह यादव जिन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म पर बगावत का बिगुल फूंका है। ओबीसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस जो नारा बुलंद कर रही है उस पर ही प्रहार किया है। आईना दिखाया है कि आप कहते कुछ और हैं और हकीकत में कुछ और हैं। इससे पहले एक वीडियो संदेश भी जारी किया था, जिसमें आग्रह किया था कि उनके कार्यकर्ता सड़क पर ने आएं और उनकी लड़ाई जितनी आबादी उतना हक वाली के तहत ही आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी संदेश में उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन की बात कही थी।
आंकड़ों की जुबानी समझाई ओबीसी हक की बात
दामोदर सिंह यादव ने आंकड़ों की जुबानी कांग्रेस की कलई खोली और बताया कि कैसे ओबीसी को अपेक्षित हक पार्टी नहीं दे रही है। लिखा- कांग्रेस की दोनों सूचियों में केवल 24% OBC को हक़ मिला। जबकि खड़गे साहब एवं राहुल जी के नारे “जितनी आबादी उतना हक़” के हिसाब से 55-60% मिलना चाहिए था, लेकिन आधा भी नहीं मिला। बाबा साहेब कि विचारधारा मानने वाले किसी भी मिशनरी अंबेडकरबादी को स्थान नहीं मिला। मैं दुःखी या चिंतित नहीं हूं क्योंकि सामंत शाहियों से यही उम्मीद थी ।
Advertisement
सौंपा इस्तीफा, चुनाव किससे लड़ेंगे ये भी बताया
दामोदर सिंह यादव ने इस्तीफा सौंपने के साथ ही नई पार्टी की घोषणा भी कर दी। एएसपी यानि आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रमाण भी दिया। पार्टी के लेटरहेड पर उनका नाम लिखा था। जिसमें उनका नाम चौथे स्थान पर है। नाम के साथ विधानसभा क्रम संख्या 20 और दतिया के सेवड़ा क्षेत्र का जिक्र है। यादव काफी एक्टिव नेता माने जाते हैं। एमपी कांग्रेस में अच्छा खासा दखल रखते हैं और पिछले कई दिनों से ओबीसी भागीदारी को लेकर आवाज बुलंद कर रहे थे।
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 22 October 2023 at 13:12 IST


