'450 का सिलेंडर सबको देंगे, न घुसपैठिए देखेंगे न कोई और', कांग्रेस नेता के बयान से झारखंड में बवाल

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर झारखंड में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें झारखंड में चुनाव के लिए प्रभारी बनाया हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress Leader Ghulam Ahmad Mir
Congress Leader Ghulam Ahmad Mir | Image: Facebook

Jharkhand Elections: झारखंड में कांग्रेस के नेता गुलाम अहमद मीर के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच घुसपैठियों का मुद्दा हावी है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के सत्तारूढ़ जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन पर राज्य में घुसपैठियों को बसाने का आरोप लगी रही है। हालांकि अभी गुलाम अहमद मीर ने घुसपैठियों के लिए खुद एक बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के नेता झारखंड में सरकार बनने पर घुसपैठियों के लिए भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर झारखंड में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें झारखंड में चुनाव के लिए प्रभारी बनाया हुआ है। उन्हें एक तथाकथित वीडियो में कहते सुना गया कि- ‘हमने जनता से वादा किया है, गठबंधन की सरकार बनेगी तो पहली दिसंबर से 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसमें ना हिंदू देखा जाएगा, ना मुसलमान देखा जाएगा, ना घुसपैठिया देखा जाएगा और ना कोई अन्य देखा जाएगा। सबको 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा।’

BJP ने गुलाम अहमद मीर के बयान पर आपत्ति जताई

फिलहाल गुलाम अहमद मीर के बयान पर झारखंड में विवाद शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के प्रभारी गुलाम मीर के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव कहते हैं- 'ये देश विरोधी बयान है और सिर्फ अल्पसंख्यक वोटों के तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण के लिए दिया गया बयान है।' प्रतुल शाह देव ने चुनाव आयोग से मांग की कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के बाहर के लोगों को देने की घोषणा करने पर कांग्रेस के नेताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। प्रतुल ने कहा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस इतना गिर जाएगी किसी ने सोचा नहीं था।

पहले चरण के चुनाव के बाद आया गुलाम का बयान

गुलाम अहमद मीर का बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है और 20 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान की तैयारी चल रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 81 में से 43 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। तकरीबन 65 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। अभी बाकी 38 सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होंगे।

Advertisement

यह भी पढे़ं: झारखंड में लागू होगा योगी मॉडल! कहा-लैंड जिहाद को उखाड़ फेकेंगे

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड