अपडेटेड 3 May 2024 at 16:02 IST

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर BJP बोली- 'भाग राहुल भाग'

राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पिछले दो दशकों से उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करती रही थीं।

Follow : Google News Icon  
dushyant gautam, rahul gandhi
बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी | Image: Facebook

Raebareli: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह केरल के वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि वह दक्षिणी राज्य में मुकाबला हारने जा रहे हैं। राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाग राहुल भाग, राहुल भाग, राहुल भाग, राहुल भाग, अब यही चलेगा।’’

यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से कहा है कि वह डरकर न भागें, गौतम ने कहा, ‘‘वह (गांधी) बच्चे हैं। उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, लोगों ने उन्हें नकार दिया है।’’ भाजपा नेता ने गांधी पर रायबरेली से भी चुनाव लड़ने का फैसला कर वायनाड के लोगों के साथ ‘विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, ‘‘वह अमेठी के बजाय रायबरेली (चुनाव लड़ने) आए हैं, क्योंकि वह वायनाड सीट पर हार रहे हैं।’’

Advertisement

राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पिछले दो दशकों से उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करती रही थीं। इस बार वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं। सोनिया गांधी वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य हैं।

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 3 May 2024 at 16:02 IST