अपडेटेड 14 February 2024 at 12:36 IST

Sonia Gandhi राज्यसभा के जरिए संसद में करेंगी एंट्री,रायबरेली की परंपरागत सीट छोड़ने का फैसला क्यों?

Sonia Gandhi Rajya Sabha Election : सोनिया गांधी यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसके पहले वो अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं।

Follow : Google News Icon  
Sonia Gandhi
सोनिया गांधी | Image: PTI

Sonia Gandhi Rajya Sabha Nomination : देश की सबसे पुरानी पार्टी की कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी क्या रायबरेली से नाता तोड़ रही हैं, क्या उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों में हार का डर है। सवाल कई हैं और इन सवालों का उठना इसलिए लाजमी हो गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी अब राज्यसभा के दरवाजे के जरिए संसद में कदम रखेंगी। सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव लड़ने वाली हैं और वो राजस्थान से पार्टी की उम्मीद होंगी।

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं। नरेंद्र मोदी के नाम की लहर के बीच भी रायबरेली सीट सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी। वर्तमान में भी वो उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसके पहले वो अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। फिलहाल ये तय हो चुका है कि अभी सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद के रूप में संसद में मौजूदगी दर्ज करवाएंगी।

सोनिया गांधी दाखिल कर सकती हैं नामांकन

हालांकि ये पहली बार होगा कि वो संसद के उच्च सदन में जाएंगी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सोनिया राज्यसभा में जाने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक राज्यसभा की सदस्य रही थीं।

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी बुधवार को जयपुर में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी दूसरे बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 15 फरवरी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM का टारगेट- 2047 तक बनेंगे विकसित भारत, पूर्व गवर्नर ने बताया उपाय

रायबरेली की परंपरागत सीट छोड़ने का फैसला क्यों?

देश की राजनीति के हिसाब से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा और अहम राज्य है। वो इसलिए कि लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश में हैं और इसी से साफ हो जाता है कि दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए यहां जीत जरूरी है। हालांकि कांग्रेस को पिछले दो लोकसभा चुनावों में बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी है। अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि 2019 में 80 में से कांग्रेस सिर्फ एक सीट हासिल कर पाई। राहुल गांधी खुद भी अमेठी से हार चुके थे।

Advertisement

अभी सोनिया गांधी के रायबरेली की परंपरागत सीट छोड़ने की वजह 2024 के चुनाव में हार का डर भई हो सकता है। राज्यसभा जाने की स्थिति में इस बात की प्रबल संभावना है कि सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वैसे सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि ये उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। हालांकि सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने की स्थिति रायबरेली से उनका विकल्प कौन होगा, तो इस सवाल का जवाब प्रियंका गांधी के रूप में देखा जा सकता है।

अटकलें हैं कि सोनिया गांधी के इस बार चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में उनकी बेटी प्रियंका गांधी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसा होता है कि प्रियंका गांधी का ये पहला चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें: UAE में दिखी PM मोदी की दीवानगी, हाथ मिलाने के लिए होड़

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 14 February 2024 at 12:29 IST