Updated October 16th, 2021 at 07:48 IST

कांग्रेस ने बिहार उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये

कांग्रेस ने शुक्रवार को बिहार में तारापुर और कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने पर्यवेक्षकों की घोषणा की।

| Image:self
Advertisement

कांग्रेस ने शुक्रवार को बिहार में तारापुर और कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने पर्यवेक्षकों की घोषणा की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपालन द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, पार्टी ने पूर्व सांसद रंजीत रंजन को आरक्षित सीट कुशेश्वर अस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाया है, जबकि छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव चंदन यादव को तारापुर का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कांग्रेस के इस कदम को राजद के 'यादव वोटबैंक' में सेंध लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जिसने अपने पुराने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

ये दोनों विधानसभा सीटें जद (यू) के विधायकों के निधन के चलते रिक्त हुई हैं। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

Advertisement

Published October 16th, 2021 at 07:42 IST

Whatsapp logo