PM मोदी के मिशन 400 पार पर शिंदे की हुंकार, महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतकर मजबूत करेंगे पीएम के हाथ
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा करते हुए कहा है इस बार राज्य से 45 सीटें जीतकर पीएम मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग 16 मार्च को दोपहर तीन बजे तारीखों का ऐलान करेगा। तारीखों के ऐलान से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा करते हुए कहा है इस बार राज्य से 45 सीटें जीतकर पीएम मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेंगे।
सीएम शिंदे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरे देश में 400 बार, पीएम मोदी के लिए 400 पर का सब लोगों ने तय किया है। इस बार 400 पार की गारंटी मोदी जी के लिए लोगों ने ली हुई है और महाराष्ट्र में इस बार 45 पार, ऐसा माहौल है। पीएम के हाथ मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र की जनता ने पूरा मन बना लिया है।
इस बार भी मोदी सरकार चाहिए- सीएम शिंदे
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की जीत तय है क्योंकि देश में उन्होंने इतना बड़ा परिवर्तन किया है जो 50-60 सालों में नहीं हुआ वह 10 सालों में उन्होंने करके दिखाया है। इसलिए लोगों को इस बार भी मोदी सरकार चाहिए।
आपको बता दें महाराष्ट्र में 48 लोकसभा की सीट हैं। इन सीटें में से 20 सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बाकी सीटों पर NDA के घटक दलों के साथ मिलकर चर्चा जारी है। जल्द ही बची हुई सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।
Advertisement
महाराष्ट्र में बीजेपी के 20 उम्मीदवार
- नंदुरबार (अजजा) - डॉ. हिना विजयकुमार गावित
- धुले - डॉ. सुभाष रामराव भामरे
- जलगांव - स्मिता वाघ
- रावेर- रक्षा निखिल खडसे
- अकोला - अनूप धोत्रे
- वर्धा - रामदास चंद्रभानजी तडस
- नागपुर - नितिन गडकरी
- चंद्रपुर - सुधीर मुंगंटीवार
- नांदेड़ - प्रतापराव पाटिल चिखलिकर
- जलना - रावसाहेब दादाराव दानवे
- डिंडोरी - डॉ. भारती प्रवीण पवार
- भिवंडी - कपिल मोरेश्वर पाटिल
- मुंबई उत्तर - पीयूष गोयल
- मुंबई उत्तर पूर्व- मिहिर कोटेचा
- पुणे - मुरलीधर किशन मोहोल
- अहमदनगर - सुजय राधाकृष्णन पाटिल
- बीड - पंकजा मुंडे
- लातूर - सुधाकर तुकाराम
- मढ़ा - रणजीत सिन्हा हिंदूराव नाइक
- सांगली - संजय काका पाटिल