चुनावी राज्यों में PM मोदी की रैली से प्रभावित हुए चिराग, बोले- अपनी भूमिका को शत प्रतिशत निभाने...
चिराग पासवान ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Chirag Paswan : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करने और रोड शो निकालने पर चिराग ने कहा कि पीएम चुनाव में अपनी भूमिका को शत प्रतिशत तरीके से निभाने में विश्वास रखते हैं।
लोजपा (रामविलास) नेता ने झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को झारखंड और महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में पीएम मोदी के दो कार्यक्रम निर्धारित है।
'पीएम अपनी भूमिका शत प्रतिशत निभाने में विश्वास रखते हैं'
चिराग पासवान ने कहा, 'प्रधानमंत्री चुनाव में अपनी भूमिका को शत प्रतिशत तरीके से निभाने में विश्वास रखते हैं और यही कारण है कि उनके नेतृत्व में कई ऐसे राज्य जहां लोग मानते नहीं थे कि NDA की सरकार बन सकती है, वहां हमारी सरकारें बनीं। उदाहरण के तौर पर हरियाणा... NDA की सरकार 23 तारीख को झारखंड और महाराष्ट्र में बनने जा रही है। हम लोगों के लिए खुशी की बात यह भी है कि इस दौरान बिहार में भी पीएम मोदी के दो कार्यक्रम निर्धारित हुए हैं...'
चुनावी राज्यों में विपक्ष के जीत के दावे पर बोले
लोक जनशक्ति पार्टी नेता चिराग पासवान ने विपक्ष द्वारा जीत के दावों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जीत का दावा तो विपक्षी दल के नेता लोकसभा में भी कर रहे थे लेकिन क्या हुआ बिहार में? चुनाव का समय है बातें और दावे हर कोई कर रहा है। लेकिन जो माहौल है और जिस तरीके से रुझान सामने आ रहे हैं ये दर्शाते हैं कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव और जहां उपचुनाव होने हैं सभी जगह एनडीए के गठबंधन, एनडीए के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत रहे हैं।
Advertisement
बिहार में पीएम मोदी के दो कार्यक्रम निर्धारित- चिराग
चिराग पासवान के मुताबिक, बिहार में पीएम मोदी के दो कार्यक्रम निर्धारित हुए हैं। पीएम मोदी 13 नवंबर को दरभंगा जाएंगे। वहीं 15 नवंबर को जमुई में भी एक कार्यक्रम में है। चिराग का कहना है कि वह अपनी भूमिका को पूरी तरह से निभाते हुए जनता का भरोसा न सिर्फ जीतते हैं बल्कि जनता का प्यार भी उनके प्रति बढ़ता है।
बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कब?
बता दें कि बिहार की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिनमें बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी शामिल हैं। इन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। बात करें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तो 288 सीटों में एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होगा और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।