अपडेटेड 7 April 2024 at 13:11 IST

गोवा में दोनों लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा: मु्ख्यमंत्री सांवत ने किया दावा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इस तटीय राज्य की उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा दोनों सीट जीतेगी।

Follow : Google News Icon  
Goa CM Pramod Sawant
गोवा सीएम प्रमोद सावंत | Image: PTI

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस तटीय राज्य की उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा दोनों सीट जीतेगी।

भाजपा ने मौजूदा सांसद श्रीपद नाइक को उत्तरी गोवा सीट से और पल्लवी डेम्पो को दक्षिणी गोवा से अपना उम्मीदवार बनाया है।

विपक्षी कांग्रेस ने उत्तर और दक्षिण गोवा सीट से क्रमशः पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप और विरियाटो फर्नांडीस को अपना प्रत्याशी बनाया है।

दक्षिण गोवा सीट से वर्तमान में कांग्रेस के फ्रांसिस्को सरदिन्हा सांसद हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री सावंत ने शनिवार को पणजी के पास मापुसा में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ''भाजपा के उम्मीदवारों को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिसके कारण पार्टी उत्तरी गोवा सीट एक लाख मतों और दक्षिणी गोवा सीट 60,000 मतों के अंतर से जीतेगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम पर भरोसा है। भाजपा ने राज्य की दोनों लोकसभा सीट पर दो बार चुनाव प्रचार किया है।

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनावडे ने कहा, ''मतदाताओं ने देखा है कि केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने क्या काम किया है। हम दोनों सीट पर भारी अंतर से जीतेंगे।''

उन्होंने कहा कि गोवा में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आठ से दस दिन में अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

गोवा में लोकसभा चुनाव के लिए सात मई को मतदान होगा। चार जून को मतगणना होगी।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 13:11 IST