BJP Candidates First List: बीजेपी ने 4 भोजपुरी स्टार्स पर खेला दांव, जानिए कहां से किसे मिला टिकट
BJP की पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों में से 4 भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों पर भी भरोसा जताया गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

BJP First Candidates List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी, गृहमंत्री अमित शाह को गांधीनगर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से उम्मीदवार बनाया गया है।
इनके अलावा पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों में से 4 भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों पर भी भरोसा जताया गया है। इन 4 में तीन उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जिन्हें फिर से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया है। वहीं एक उम्मीदवार ऐसा है, जो पहली बार चुनाव मैदान में है।
कौन हैं वो भोजपुरी कलाकार जिन पर BJP ने जताया भरोसा?
- मनोज तिवारी- मनोज तिवारी- उत्तर पूर्वी, दिल्ली
- रवि किशन- गोरखपुर, यूपी
- दिनेश लाल यादव- आजमगढ़, यूपी
- पवन सिंह- आसनसोल- पश्चिम बंगाल
देखिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पहली लिस्ट में किस राज्य की कितनी सीट
बीजेपी ने जिन 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट शामिल है।
34 केंद्रीय मंत्री भी चुनावी मैदान में...
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से, सर्बानंद सोनोवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू अरुणाचल पूर्व से, भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी।
Advertisement
भाजपा ने जिन अन्य केंद्रीय मंत्रियों की उम्मीदवारी की घोषणा की है उनमें परषोत्तम रुपाला (राजकोट), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), देवुसिंह चौहान (खेड़ा), अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर), गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर) कैलाश चौधरी (बाड़मेर), जितेंद्र सिंह (उधमपुर), अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा), अर्जुन मुंडा (खूंटी), वी मुरलीधरन (अट्टिंगल), वीरेंद्र खटीक (टीकमगढ़), फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला), जी किशन रेड्डी (सिकंदराबाद), सत्यपाल सिंह बघेल (आगरा), अजय मिश्रा ‘टेनी’ (खीरी), कौशल किशोर (मोहनलालगंज), भानु प्रताप वर्मा (जालौन), साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर), पंकज चौधरी (महाराजगंज), निसिथ प्रामाणिक (कूचबिहार), शांतनु ठाकुर (बनगांव) और सुभाष सरकार (बांकुड़ा) के नाम शामिल हैं।
(इनपुट-पीटीआई के साथ)
Advertisement
इसे भी पढ़ें: BJP First List: स्मृति ईरानी अमेठी से फिर ठोकेंगी ताल