अपडेटेड 16 March 2024 at 21:59 IST
बिहार में 7 चरणों में चुनाव,जानिए आपके क्षेत्र में कब वोटिंग; 2019 में किस पार्टी को मिली कितनी सीट?
बिहार में लोकसभा चुनावों की शुरुआत 19 अप्रैल से हो जाएगी और इस दिन पहले चरण का मतदान होगा। आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election in Bihar 2024 : देश में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। पिछली बार की तरह 2024 में बिहार में 7 चरणों में ही लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी, जबकि 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
बिहार में लोकसभा चुनावों की शुरुआत 19 अप्रैल से हो जाएगी और इस दिन पहले चरण का मतदान होगा। आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। बिहार की 40 सीटों पर कब-कब वोटिंग, पूरा शेड्यूल यहां देखिए...
पहला चरण
मतदान- 19 अप्रैल 2024
सीट- औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई
दूसरा चरण
मतदान- 26 अप्रैल 2024
5 सीट- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका, भागलपुर
Advertisement
तीसरा चरण
मतदान- 7 मई 2024
5 सीट- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
चौथा चरण
मतदान- 13 मई 2024
5 सीट- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
Advertisement
पांचवां चरण
मतदान- 20 मई 2024
5 सीट- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर
छठा चरण
मतदान- 25 मई 2019
8 सीट- वाल्मिकीनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महराजगंज
7वां चरण
मतदान- 1 जून 2024
8 सीट- नालंदा, पटना साहिब, पाटिलपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, करकट, जहानाबाद
2019 में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?
2024 के शेड्यूल की तरह ही 2019 के लोकसभा चुनाव में चरणबद्ध तरीके से वोटिंग हुई थी। पिछली बार बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं। सबसे अहम ये है कि लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में ही खाता नहीं खुला था। 2019 में बीजेपी को बिहार में 17 सीटें मिली, जदयू ने 16 सीटों पर कब्जा किया और लोजपा के खाते में 6 सीटें आई थीं, जबकि कांग्रेस ने अपना खाता खोलते हुए एक सीट हासिल की थी।
बिहार | ||
चुनाव क्षेत्र | विजेता | दल |
नवादा | चंदन सिंह | लोजपा |
औरंगाबाद | सुशील कुमार | बीजेपी |
गया | विजय कुमार | जदयू |
जमुई | चिराग पासवान | लोजपा |
बांका | गिरिधारी यादव | जदयू |
किशनगंज | मोहम्मद जावेद | कांग्रेस |
कटिहार | दुलाल चंद्र गोस्वामी | जदयू |
भागलपुर | अजय कुमार मंडल | जदयू |
पूर्णिया | संतोष कुमार | जदयू |
अररिया | पीके सिंह | बीजेपी |
मधेपुरा | डी चंद्र यादव | जदयू |
खगरिया | चौधरी मेहबूब | लोजपा |
झंझारपुर | रामप्रीत मंडल | जदयू |
सुपौल | दिलेश्वर कमियात | जदयू |
बेगूसराय | गिरिराज सिंह | बीजेपी |
मुंगेर | ललन सिंह | जदयू |
दरभंगा | गोपाल जी ठाकुर | बीजेपी |
उजियारपुर | नित्यानंद राय | बीजेपी |
समस्तीपुर | आर पासवान | लोजपा |
सारण | राजीव प्रताप रूडी | बीजेपी |
हाजीपुर | पीपीके पारस | लोजपा |
सीतामढ़ी | सुनील कुमार पिंटू | जदयू |
मधुबनी | एके यादव | बीजेपी |
मुजफ्फरपुर | अजय निषाद | बीजेपी |
वैशाली | वीणा देवी | लोजपा |
गोपालगंज | आलोक कुमार गांधी | जदयू |
सिवान | कविता सिंह | जदयू |
महाराजगंज | जनार्दन सिग्रीवाल | बीजेपी |
पश्चिम चंपारण | संजय जयसवाल | बीजेपी |
पूर्वी चंपारण | राधा मोहन सिंह | बीजेपी |
शिवहर | रमा देवी | बीजेपी |
वाल्मिकीनगर | बी.पी.महतो | जदयू |
आरा | आरके सिंह | बीजेपी |
सासाराम | छेदी पासवान | बीजेपी |
काराकाट | महाबली सिंह | जदयू |
नालन्दा | के कुमार | जदयू |
पटना साहिब | रविशंकर प्रसाद | बीजेपी |
पाटलिपुत्र | आरके यादव | बीजेपी |
बक्सर | अश्विनी कुमार चौबे | बीजेपी |
जहानाबाद | सी प्रसाद | जदयू |
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 16 March 2024 at 17:01 IST