अपडेटेड 23 November 2024 at 14:59 IST

Bihar By Election: उपचुनाव में RJD ने गंवाई 3 सीट, सम्राट चौधरी बोले- सेमीफाइनल बताने वाले खुद बाहर

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। सभी चार सीटों पर NDA को जीत मिली है। RJD ने तीनों सीट गंवा दी है।

Follow : Google News Icon  
Samrat Chaudhary hits back Tejashwi yadav
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी | Image: X

Bihar By Election Result: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, 23 नवंबर को आने वाले हैं। वोटों की गिनती जारी है। अब तक के नतीजों में महाराष्ट्र में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं, झारखंड में महागठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 46 सीटों पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे शनिवार को आने वाले हैं। बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में से तीन परिणाम आ गए हैं। यहां RJD को बड़ा झटका लगा है।

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से दोपहर तक चुनाव आयोग ने नतीजे घोषित कर दिए। तीन सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की प्रत्याशी और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की मनोरमा देवी और रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की। जबकि तरारी में पहली बार BJP को जीत मिली है। NDA की जीत पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है।

सेमीफाइनल में ही हार कर बाहर हो गए- सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, यह लोकतंत्र की जीत है। भाजपा-NDA को महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश में जिस तरह की जीत मिली है, आगे झारखंड की भी स्थिति सुधरने वाली है। स्पष्ट तौर पर  NDA को पूर्ण बहुमत की सरकार महाराष्ट्र की जनता ने बनाया है। बिहार की 4 सीटों पर NDA की जीत हुई है। जो लोग इन चुनावों को सेमी फाइनल बता रहे थे वे खुद सेमीफाइनल में हार कर बाहर हो गए।

उपचुनाव में RJD ने गंवाई तीनों सीट

बिहार उपचुनाव में RJD ने अपनी तीनों सीट गंवा दी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दीपा कुमारी ने 53,435 मत और उनके उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी रोशन कुमार ने 47,490 मत हासिल किए। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 37,103 मत मिले।

Advertisement

तीन सीटों पर NDA की प्रचंड जीत

वहीं, बेलागंज सीट पर, जद (यू) की उम्मीदवार मनोरमा देवी अंतिम चरण की मतगणना के बाद 73,334 मत पाकर जीत हासिल करने में सफल रहीं। इस सीट पर विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद के उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 51,943 मत और तीसरे स्थान पर रहे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 17,285 मत मिले।

रामगढ़ में भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने 62,257 मत हासिल कर जीत दर्ज कराई। दूसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सतीश कुमार यादव ने 60,895 मत और तीसरे स्थान पर रहे जन सुराज पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह ने 6,513 मत प्राप्त किये। तरारी में पहली बार BJP को जीत मिली। भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के उम्मीदवार राजू यादव को हराया है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल को शुरुआती बढ़त

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 November 2024 at 14:59 IST