पति से अपनापन चुनाव से पहले क्यों नहीं दिखा... पत्नी ज्योति सिंह संग विवाद के बाद पवन सिंह ने पहली बार बताया उस रात क्या हुआ
पत्नी ज्योति के लगाए गए आरोपों पर पवन सिंह ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने ज्योति सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अपनापन आज से दो-चार महीने पहले क्यों नहीं दिखा?
- चुनाव न्यूज़
- 4 min read

Pawan Singh Press Conference: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक तरफ वह राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में हैं, तो दूसरी तरफ उनका निजी जीवन विवादों में घिरा हुआ है। अब उन्होंने पत्नी ज्योति सिंह संग चल रहे विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने ज्योति सिंह पर कई आरोप लगाए।
लखनऊ में प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन सिंह ने आज, 8 अक्टूबर 2025 को पत्नी ज्योति सिंह संग विवाद पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि यह अपनापन आज से दो-चार महीने पहले क्यों नहीं दिखा?
'विधायिका बनने के लिए इस हद तक…'
पवन सिंह ने कहा कि विधायिका बनने के लिए आप (ज्योति सिंह) इस हद तक गिर सकती हैं, इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। आपको जितना बोलना है, जितना गिरना है, जो करना है करें। लेकिन मैं मर्यादा नहीं लांघ सकता, क्योंकि यह मेरे माता-पिता के दिए संस्कार हैं।
मर्द का दर्द नहीं दिखता- पवन सिंह
उन्होंने कई मौकों पर भावुक होते हुए कहा कि महिला के आंसू हर बात पर गिर जाते हैं और वो दुनिया को दिख भी जाते हैं। लेकिन मर्द का दर्द नहीं दिखता है और न ही वह दिखा पाता है। जो लोग भी इस मामले पर मजे ले रहे हैं, इतना कह दूं कि पारिवारिक बात कमरे में होती है, कैमरे पर नहीं।
Advertisement
विवाद के पीछे क्या कोई राजनीतिक साजिश?
पवन सिंह ने आगे कहा कि मैं बहुत कम बोलता हूं। मैं हर बात पर स्पष्टीकरण नहीं देना चाहता। यह अपनापन आज से दो-चार महीने पहले क्यों नहीं दिखा? आज ही क्यों दिख रहा है। यह क्या हो सकता है? यही बात है और क्या है। वहीं जब सिंगर से सवाल हुआ कि विवाद के पीछे क्या कोई राजनीतिक साजिश है? तो इस पर पवन सिंह ने जवाब कहा कि जो-जो लोग मजे ले रहे हैं। कैमरे के सामने हम हर किसी का नाम नहीं ले सकते हैं।
रिश्ता सुलझने की गुजाइंश बची या नहीं?
ज्योति सिंह संग रिश्ता सुलझने की कोई गुजाइंश बची है? इस सवाल पर पावर स्टार ने कहा, 'हमारा मामला 3-4 साल से चल रहा है। जीवन में जो चीजें हो चुकी हैं, उससे क्या लगता है। मेरी इज्जत की जितनी धज्जियां उड़नी थी, जिसकी उम्मीद भी नहीं थी, सभी सीमा पार हो चुकी है। मुझे नहीं लगता है कि अब कुछ भी संभव है। कानून हम दोनों के लिए मायने रखता है। हमारा मामला कोर्ट में है। कोर्ट जो भी फैसला करेगा वो हमारे और उनके (ज्योति सिंह) दोनों के लिए मान्य है।'
Advertisement
ज्योति ने लगाए थे गंभीर आरोप
ज्योति सिंह, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, अब उनके तलाक का मामला अदालत में है। हाल ही में दोनों के बीच का विवाद तब और बढ़ गया जब ज्योति सिंह पवन से मिलने उनके लखनऊ वाले घर पहुंचीं। ज्योति ने आरोप लगाया कि उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया। उनके आने से पहल वहां पुलिस का पहरा लगाया गया, जो उन्हें थाने लेकर जा रही थी। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोईं। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने तो आत्महत्या तक की धमकी दे दी थी। ऐसे में पवन सिंह ने उनके आरोपों पर जवाब देते हुए कहा था कि ज्योति बस एक ही रट लग रखी हैं कि उन्हें किसी भी तरह से चुनाव लड़ावाया जाए।
विधायिका बनने के लिए हो रखा पूरा खेल?
बता दें कि पवन सिंह का दावा है कि लखनऊ में ज्योति सिंह के पिता उनसे मिले थे। इस दौरान उन्होंने उनकी बेटी ज्योति को विधायिका बनाने पर जोर दिया। कहा था कि पहले विधायिका बना दीजिए, फिर चाहे उसे रखना या छोड़ देना। इस पर मैंने उनसे कहा था कि ये मेरे बस की बात नहीं है।