अपडेटेड 5 November 2025 at 21:08 IST
इस सीट पर कभी नहीं जीत पाई JDU... बिहार चुनाव के पहले चरण में नीतीश कुमार कहां डालेंगे वोट? जानिए कैसा है इंतजाम
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी इस लोकतांत्रिक जश्न में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Show Quick Read
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी इस लोकतांत्रिक जश्न में शामिल होने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि सीएम नीतीश भी पहले चरण में ही अपना वोट डालेंगे और इसके लिए वो बख्तियारपुर जाएंगे।
बख्तियारपुर के मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल के बाहर इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। यही नीतीश कुमार का मतदान केंद्र है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री करीब 10 बजे पहुंचेंगे।
इस बार वे हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं, इसलिए रवाईच ठाकुर बाड़ी के पास एक छोटा हेलीपैड बनाया गया है। वोट डालने के बाद वे सीधे अगले प्रचार अभियान के लिए निकल जाएंगे।
बख्तियारपुर से आज तक नहीं जीती जदयू
बख्तियारपुर, जहां से नीतीश कुमार की सियासत ने रफ्तार पकड़ी थी, वही सीट आज तक उनकी पार्टी नहीं जीत पाई। इस सीट पर मुकाबला हमेशा से बीजेपी और आरजेडी के बीच सिमटा रहा। हालांकि, नीतीश कुमार कभी भी अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे। वो हर बार वहां जाते हैं, वोट डालते हैं, लोगों के बीच जाते हैं, इससे वो आजतक अपने इलाके से जुड़े रहते हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि बिहार चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे। सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। हर बूथ पर वेबकास्टिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि इस बार सब कुछ पारदर्शी तरीके से होगा।
NDA में सीमा सिंह का पर्चा खारिज
दूसरी तरफ, सारण जिले की मढ़ौरा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार और पूर्व एक्ट्रेस सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया, जिससे NDA को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि इस सीट पर NDA का महागठबंधन के प्रत्याशी से सीधा मुकाबला था।
Advertisement
नामांकन रद्द होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार अंकित कुमार को समर्थन देने का ऐलान किया गया है। हालांकि, ये कितना कारगर होगा, ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 5 November 2025 at 21:08 IST