Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए मुकेश सहनी ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट, जाति के साथ लिखा प्रत्याशियों का नाम; किसे-कहां से टिकट?
VIP Candidate List for Bihar Election: प्रदेश में पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को होगा। दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

VIP Candidate List for Bihar Election: बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है। ये चुनाव दो चरणों में होंगे। प्रदेश में चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है।
इस बीच पूर्व मंत्री और मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में विधानसभा क्षेत्र के साथ प्रत्याशियों के नाम और जाति भी लिखी गई है। इस लिस्ट को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने जारी की है।
पहले चरण के लिए 6 उम्मीदवारों का नामों की घोषणा
पहले चरण के लिए पार्टी ने अपने 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें गौरबौराम विधानसभा सीट से संतोष सहनी, आलमनगर से नविन कुमार, कुशेश्वर से गणेश भारती सदा, दरभंगा विधानसभा सीट से उमेश सहनी चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा औराई से भोगेन्द्र सहनी और बरुराज से राकेश कुमार को टिकट दिया गया है।
दूसरे चरण के लिए 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान
दूसरे चरण में चैनपुर से बालगोविंद बिन्द, लौरिया से रन कौशल प्रताप सिंह, सुगौली से शशि भूषण सिंह, केसरिया से वरुण विजय और सिकटी से हरिनारायण प्रमाणिक चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कटिहार से सौरव कुमार अग्रवाल, बिहपुर से अर्पणा कुमारी मंडल, गोपालपुर से प्रेम कुमार और बाबूबरही विधानसभा सीट से बिंदु गुलाब यादव को वीआईपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
Advertisement
243 सीटों पर दो चरणों की वोटिंग के 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनके लिए वोटिंग होनी है। बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में कुल 2 चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी। प्रदेश में पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को होगा। दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।
इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को आएंगे। किसी भी पार्टी या गठबंधन को बिहार में अपनी सरकार बनाने को लेकर बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीतना जरूरी है।