LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 15:02 IST

Supaul Election Results: सुपौल से जीत की ओर विजेंद्र प्रसाद यादव, जानें हर अपडेट

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।

Follow : Google News Icon  
Supaul Election Results Live Updates
Supaul Election Results Live Updates | Image: Republic

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ


14 November 2025 at 13:42 IST

Supaul Election Results Live Updates: सुपौल विधानसभा में भारी उलटफेर

Supaul Election Results Live Updates: सुपौल विधानसभा सीट पर काउंटिंग ने नया मोड़ ले लिया है। इसमें कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मिन्नतुल्लाह रहमानी (18315) को बड़ा झटका लगा है। वह जेडी(यू) के बिजेंद्र प्रसाद यादव (28694) से काफी बड़ी मार्जिन से पीछे चल रहे हैं। 


14 November 2025 at 13:42 IST

Supaul Election Results Live Updates: सुपौल विधानसभा में किन प्रत्याशियों के बीच टक्कर जारी?

Supaul Election Results Live Updates: सुपौल विधानसभा सीट पर जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव दावेदारी ठोक रहे हैं। उनके सामने हैं कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नतुल्लाह रहमानी। वहीं जनसुराज पार्टी से अनिल कुमार सिंह भी चुनावी मैदान में दमखम दिखा रहे हैं।


Advertisement

14 November 2025 at 13:42 IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Supaul Election Results Live Updates: 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक, महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से करीब आठ प्रतिशत अधिक रही। इस बार कुल 3 करोड़ 51 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं (71.6 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की भागीदारी लगभग 62.8 प्रतिशत रही।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 08:06 IST