अपडेटेड 10 October 2025 at 20:01 IST

Bihar Election: बिहार चुनाव में NDA मारेगा बाजी? सीट शेयरिंग पर बनी सहमति! कल दिल्ली में हो सकता है ऐलान

Seat formula in NDA : NDA में कल सीटों का ऐलान हो सकता है। शनिवार को दिल्ली में BJP कोर ग्रुप की बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान NDA के बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे।

Follow : Google News Icon  
Seat sharing agreement reached nda bjp jdu ljp ham seat sharing new formula
NDA में सीट फॉर्मूला तय! | Image: Republic
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Bihar Election 2025 : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। NDA के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर कल दिल्ली में एक महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, NDA के प्रमुख नेताओं की बैठक के बाद इस पर सहमति बन गई है और शनिवार सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इस दौरान NDA के बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे।

शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कोर ग्रुप की बैठक प्रस्तावित है। यह बैठक BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर सुबह 11 बजे से शुरू हो सकती है। बैठक में NDA के सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा तय किया जाएगा, जिसमें यह साफ होगा कि कौन-सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 13 तारीख को होने की संभावना है, जहां उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।

NDA के भीतर एकजुटता 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के बाद से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे और परिणाम 15 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। लेकिन अभी तक NDA और महागठबंधन दोनों में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। लेकिन अब खबर है कि NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला मिल गया है, जिससे NDA के भीतर एकजुटता मजबूत होने की उम्मीद है। बिहार चुनाव में NDA की रणनीति काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि राज्य की राजनीति में गठबंधन की भूमिका निर्णायक होती है।

चिराग पासवान ने भी बुलाई बैठक

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) यानी LJP (RV) की ओर से भी कल दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे से चिराग पासवान की अध्यक्षता में होगी। बैठक में राज्य पार्लियामेंट्री बोर्ड से आए नामों पर चर्चा की जाएगी और LJP (RV) के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

Advertisement

6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग

बिहार में दो चरणों में मतदान होना है। 6 नवंबर को पहले और 11 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। पहले फेज के लिए 17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है। पहले फेज में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिलों में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे फेज में 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: 'पजामे का नाड़ा नहीं लगा पाओगे... जगह और समय बताओ या मस्जिद चुन लो', नितेश राणे की असदुद्दीन ओवैसी को सीधी चेतावनी, राजनीतिक तनाव बढ़ा 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 19:30 IST