LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 14:36 IST

Rohtas Election Result 2025 LIVE: काराकाट सीट पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर, महाबली सिंह फिर निकले आगे

Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की JDU दूसरे नंबर पर है। रोहतास की 7 सीटों पर चुनाव परिणाम...

Follow : Google News Icon  
Rohtas Vidhan Sabha Chunav Results 2025
रोहतास चुनाव परिणाम 2025 लाइव | Image: Republic

Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। जैसे एग्जिट पोल्स में दावा किया जा रहा था, बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बन रही है। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया, तो महागठबंधन को बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है। इस बार BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। रोहतास जिले की 7 विधानसभा सीटों चेनारी, सासाराम,करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी और काराकाट पर कैसा है चुनाव परिणाम? 
 

 

 


14 November 2025 at 14:36 IST

JDU के महाबली सिंह फिर आगे हुए

काराकाट सीट से फिर JDU के महाबली सिंह फिर आगे हो गए हैं। दूसरे नंबर पर CPI (ML) L के अरुण सिंह और भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर हैं। 


14 November 2025 at 12:32 IST

काराकाट सीट से अरुण सिंह निकले आगे

काराकाट सीट पर 9 राउंड की गिनती पूरी हो गई है और अब इसमें उलटफेर देखने मिला है। इस सीट से CPI (ML) (L) के अरुण सिंह आगे निकल गए हैं। वहीं JDU के महाबली सिंह जो अबतक बढ़त बनाए हुए थे, वो पिछड़े गए हैं। दोनों के बीच 2500 से ज्यादा वोटों का अंतर हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट सीट से तीसरे नंबर पर हैं। 


Advertisement

14 November 2025 at 12:19 IST

चेनारी सीट से कांग्रेस के मंगल राम हुए आगे

चेनारी सीट से कांग्रेस के मंगल राम आगे हो गए हैं, जबकि LJP (RV) के मुरारी प्रसाद गौतम पीछे हो गए हैं। दोनों के बीच वोटों का अंतर फिलहाल 904 है। 


14 November 2025 at 11:23 IST

करगहर सीट से जनसुराज के रितेश पांडे पीछे

  • रोहतास की चेनारी विधानसभा सीट से LJP (RV) के मुरारी प्रसाद गौतम आगे
  • सासाराम से RLM की स्नेहलता आगे 
  • करगहर सीट से JDU के बशिष्ठ सिंह आगे 
  • दिनारा से RJD के शशि शंकर कुमार उर्फ ​​राजेश यादव आगे
  • नोखा से JDU के नागेंद्र चंद्रवंशी आगे 
  • डेहरी से LJP (RV) के राजीव रंजन सिंह आगे 
  • काराकाट से JDU के महाबली सिंह आगे

Advertisement

14 November 2025 at 10:16 IST

काराकाट विधानसभा से ज्योति सिंह पीछे

काराकाट विधानसभा सीट से JDU के महाबली सिंह आगे, सीपीआई एमएल एल के अरुण सिंह पीछे। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी पीछे। 


14 November 2025 at 10:14 IST

डेहरी सीट से LJP (RV) प्रत्याशी आगे

डेहरी सीट से LJP (RV) के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह आगे हैं, RJD के गुड्डू कुमार चंद्रवंशी पीछे हैं।


14 November 2025 at 10:12 IST

नोखा सीट से कौन आगे, कौन पीछे?

नोखा सीट से JDU के नागेंद्र चंद्रवंशी 1100 वोटों के अंतर से फिलहाल आगे हैं और RJD की अनीता देवी पीछे चल रही हैं। 


14 November 2025 at 09:08 IST

किस सीट पर कौन आगे?

शुरुआती रुझानों में चेनारी से एलजेपी (R) लीड कर रही है। वहीं, सासाराम से फिलहाल आरएलएम आगे है। दिनारा में आरएलएम बढ़त है नोखा पर आरजेडी बढ़त पर है।


14 November 2025 at 08:46 IST

काराकाट पर दिलचस्प मुकाबला

रोहतास जिले की काराकाट विधानसभा सीट इस बार काफी चर्चाओं में बनी रही। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इनके अलावा JDU की टिकट से पूर्व सांसद महाबली सिंह मैदान में हैं। वहीं CPI (LM) के अरुण सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वो इस सीट से जीते थे। 


14 November 2025 at 08:44 IST

डेहरी सीट पर किस-किसके बीच मुकाबला?

डेहरी विधानसभा सीट से RJD ने इस बार फतेह बहादुर कुशवाहा का टिकट काटकर गुड्डू चंद्रवंशी पर दांव लगाया। वहीं, BJP ने विरेंद्र कुमार को मैदान में उतारा है। 2020 में इस सीट से फतेह बहादुर कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। 


14 November 2025 at 08:42 IST

नोखा सीट पर RJD और JDU में टक्कर

नोखा विधानसभा सीट से RJD की अनीता देवी का मुकाबला JDU के नागेंद्र चंद्रवंशी से है। पिछले बार भी दोनों ने चुनाव लड़ा था, जिसमें RJD की अनीता देवी की जीत हुई थी। 


14 November 2025 at 08:41 IST

करगहर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

करगहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा और JDU के वशिष्ठ सिंह में इस बार भी मुकाबला है। पिछल चुनाव में कांग्रेस ने ये सीट जीती थी। इनके अलावा जनसुरा से भोजपुरी गायक रितेश पांडेय इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे त्रिकोणीय हो गया है। वहीं, BSP ने इस सीट से पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के बेटे उदय प्रताप सिंह को मैदान में उतारा।


14 November 2025 at 08:03 IST

दिनारा विधानसभा सीट पर मुकाबला

दिनारा विधानसभा सीट पर RJD ने राजेश यादव को मैदान में उतारा है। वहीं, NDA गठबंधन में यह सीट आरएलएम (RLM) को दी है। पार्टी ने मंत्री संतोष सिंह के भाई आलोक कुमार सिंह को चुनाव लड़ाया है। इस बार पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2020 में इस सीट से RJD के विजय कुमार मंडल ने LJP के राजेंद्र प्रसाद सिंह को हराया था। 
 


14 November 2025 at 07:44 IST

सासाराम विधानसभा सीट

रोहतास जिले की सासाराम सीट से इस बार RJD ने सतेंद्र साह को मैदान में उतारा है। उन्हें चुनौती आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा दे रही थी हैं। वो पहली बार चुनावी लड़ रही हैं। इस वजह से सासाराम सीट काफी चर्चाओं में है। 2020 में RJD के राजेश कुमार गुप्ता ने JDU के उम्मीदवार अशोक कुमार को हराकर सासाराम से जीत दर्ज की थी। 


14 November 2025 at 07:42 IST

ऐसे रहे थे साल 2020 में नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव में रोहतास जिले की सातों सीटों पर महागठबंधन ने अपना कब्जा जमाया था। एनडीए के खाते में इस जिले की एक भी सीट नहीं आ पाई थी। इस बार इन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। 


14 November 2025 at 07:41 IST

रोहतास की 7 सीटों पर 95 प्रत्याशी मैदान में...

रोहतास जिले की सातों चेनारी, सासाराम,करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी और काराकाट विधानसभा सीट पर दूसरे चरण यानी 11 नवंबर को वोट पड़े थे। आज इन सीटों पर प्रत्याशियों के हार जीत का फैसला होगा। इन 7 सीटों पर कुल 95 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 07:45 IST