Bihar Elections: 'यह महागठबंधन नहीं ठगों की दुकान है, जो लोग चारा खा चुके हैं, जनता उनके...', मुजफ्फरपुर में गरजीं CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी की PM मोदी पर की गई हालिया "नाच" वाली टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को 'महा ठग बंधन' बताया है।

Follow : Google News Icon  
Rekha Gupta / Rahul Gandhi
Rekha Gupta / Rahul Gandhi | Image: ANI/ @INCIndia

Bihar Election Campaign: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी की PM मोदी को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की है। CM रेखा गुप्ता ने विपक्षी गठबंधन को 'महा ठग बंधन' और 'ठगों की दुकान' बताया है। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी की भारत के बारे में समझ का मजाक उड़ाते हुए कहा- ‘राहुल गांधी यह नहीं जानते कि जलेबी कहां और कैसे बनती है, उन्हें यह भी नहीं पता कि आलू कहां उगाए जाते हैं। जब वह बिहार में खड़े होकर भारत के बारे में बात करते हैं, तो मुझे यह सोचकर हंसी आती है कि वह क्या दोहरा रहे हैं। वो नहीं जानते कि किसके बारे में बात कर रहे हैं। इसलिए मुझे ऐसे व्यक्ति के किसी भी बयान पर टिप्पणी करने में शर्म आती है।’ 

राहुल की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मोदी क्या बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को बिहार की महिलाओं और छठी मैया के अपमान से जुड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि, 'छठी मैया की पूजा ये हमारी साझी विरासत का उत्सव है और इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे, छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में... दुनिया की एक बहुत बड़ी संस्था है। दुनिया के सारे देश उसके साथ जुड़े हुए हैं। संस्था का नाम है यूनेस्को... हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि यूनेस्को की जो विश्व विरासत की सूची है। पूरी दुनिया की यह महत्वपूर्ण संस्था यूनेस्को और उसमें जो विश्व विरासत की सूची बनती है, बड़ी जांच पड़ताल के बाद बनती है... लंबी प्रक्रिया के बाद बनती है... हमारी सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि हमारे इस छठ महापर्व को भी यूनेस्को की उस सूची में नाम दर्ज हो जाए।

राहुल गांधी की डांस वाली टिप्पणी को ट्विस्ट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठी मइया और बिहार की महिलाओं से जोड़ दिया है. (Photo: PTI)
PC : ANI

राहुल गांधी के इस बयान पर मचा बवाल…

राहुल गांधी ने दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण और छठ पूजा के बहाने कहा था कि, ‘यमुना से कुछ लेना देना नहीं। उनको छठ पूजा से कुछ लेना देना नहीं, उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए। अगर आप कहोगे नरेंद्र मोदी जी आप ऐसा ड्रामा करो वोट के लिए, वो कर देंगे। जो भी करवाना है करवा लो, मैं कह रहा हूं आप उनको कहो कि देखो भैया हम आपको वोट देंगे, आप स्टेज पर आकर नाच लो, वो नाच लेंगे।’

Advertisement
Watch: Rahul Gandhi: Only Congress can defeat BJP-RSS - The Hindu
PC : @INCIndia

चुनाव प्रचार में गर्माया माहौल

बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार में दोनों पक्षों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। 

यह भी पढ़ें: 'राहुल बाबा जब-जब PM मोदी को अपशब्द बोले, कांग्रेस का...', अमित शाह गरजे

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड