LIVE BLOG

Purnia Bihar Election Result 2025 LIVE: पूर्णिया (बिहार) से BJP के विजय कुमार खेमका 36396 वोट से आगे, देखें अपडेट

Purnia Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। पूर्णिया जिले की बात करें तो इसमें कुल 7 विधानसभा सीटें अमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी, रूपौली, धमदाहा और पूर्णिया है। जानें कैसा रहा चुनाव परिणाम?

Purnia Election Result 2025 LIVE
Purnia Election Result 2025 LIVE | Image: Republic

Purnia Election Result 2025 LIVE: Purnia Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: Bihar Election Result 2025:  बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। पूर्णिया जिले की बात करें तो इसमें कुल 7 विधानसभा सीटें अमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी, रूपौली, धमदाहा और पूर्णिया है। यहां कैसा रहा चुनाव परिणाम? विस्तार से जानिए। 
 


Purnia Election result live: बीजेपी के विजय कुमार खेमका पूर्णिया से आगे

बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्णिया जिले की पूर्णिया सीट पर मतगणना जारी है। बीजेपी के मौजूदा विधायक विजय कुमार खेमका भी आगे चल रहे हैं।


आरजेडी की बीमा भारती पीछे

पूर्णिया जिले की रूपौली सीट पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) के कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे हैं।  


Advertisement

शुरुआती रुझान से एनडीए आगे

बिहार की 122 सीटों के रुझान आ गए हैं। डाक मतपत्रों की गिनती के शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे है। डाक मतपत्रों की गिनती के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा महागठबंधन से आगे चल रही है। 


पूर्णिया सदर सीट पर जबरदस्त मुकाबला

जिले की यह सीट सबसे कांटे की टक्कर वाली है। यहां BJP के विजय कुमार खेमका और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार के बीच 50-50 का मुकाबला बताया जा रहा है। जिसमें विजय खेमका इस सीट से लंबे समय से भाजपा का गढ़ बनाए हुए हैं।


Advertisement

सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस दिन राज्य के 38 जिलों में स्थित 46 मतगणना केंद्रों पर 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, जिसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू होने की संभावना है। 
 


महिला मतदाताओं की भागीदारी मजबूत

इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि महिला मतदाताओं ने एक बार फिर मतदान के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी योजनाओं के प्रति महिलाओं के मजबूत और शांति का समर्थन दिखाता है। इन योजनाओं से महिलाओं को सबसे अधिक लाभ हुआ है। 
 


पूर्णिमा के 7 विधानसभा क्षेत्रों में जबरदस्त उत्सुकता

आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के महासंग्राम का फैसला हो रहा है। जहां पूरे राज्य की निगाहें पटना पर टिकी हैं, वहीं सीमांचल का राजनीतिक केंद्र पूर्णिया जिला अपने सात विधानसभा क्षेत्रों के नतीजों को लेकर जबरदस्त उत्सुकता में है। इस बार पूर्णिया में मतदान का रिकॉर्ड टूटा है।
 

Published By:
 Aarya Pandey

पब्लिश्ड