अपडेटेड 1 November 2025 at 14:14 IST
'15 साल पहले बिहार में क्या था और आज क्या है, फर्क देखिए...', खेसारी लाल के 'जंगलराज ज्यादा अच्छा था' वाले बयान पर पवन सिंह का पलटवार
Pawan Singh: पवन सिंह ने पटना में खेसारी लाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, छपरा से राजद प्रत्याशी खेसारी ने कहा था कि 'जंगलराज सही था, फिरौती देकर लोग जिंदा तो रहते थे'।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Pawan Singh: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमला बोलने का एक मौका नहीं गंवा रहीं। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह तो बिहार चुनाव नहीं लड़ रहे, लेकिन बीजेपी की तरफ से प्रचारक बनकर चुनाव प्रचार जरूर कर रहे हैं। इस बीच, उन्होंने खेसारी लाल यादव के जंगलराज वाले बयान पर जोरदार रिएक्शन दिया है।
पवन सिंह ने पटना में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खेसारी लाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, छपरा से राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने कहा था कि ‘जंगलराज सही था, फिरौती देकर लोग जिंदा तो रहते थे’।
खेसारी लाल यादव पर बरसे पवन सिंह
जब इस बयान को लेकर पावर स्टार पवन सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ‘15 साल पहले का बिहार देखिए और आज का देखिए, फर्क है ना? विकास क्या है, क्या नहीं। सब आपको सामने दिखेगा’।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो खेसारी के चुनाव प्रचार में जाएंगे क्योंकि वो भी पवन के चुनाव प्रचार में आए थे, तो इसपर बीजेपी प्रचारक ने कहा कि जो भी पार्टी का फैसला होगा, वो उसी हिसाब से काम करेंगे। आगे पवन सिंह ने कहा कि बिहारी होना गर्व की बात है, और मैं गर्व से कहता हूं कि मैं बिहारी हूं।
Advertisement
पत्नी के सवाल पर पवन सिंह ने साधी चुप्पी
इसी दौरान, पत्रकारों ने पवन सिंह से उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बिहार चुनाव लड़ने पर भी सवाल पूछा जिसपर सिंगर ने ‘नो कमेंट’ कहकर सवाल टाल दिया। बता दें कि ज्योति काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।
ये भी पढ़ेंः दुलारचंद यादव हत्याकांड: तीन FIR, दो गिरफ्तारियां और पोस्टमार्टम..., SP ग्रामीण ने बताया अबतक क्या-क्या हुआ
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 November 2025 at 14:14 IST