अपडेटेड 12 October 2025 at 23:19 IST

सीट बंटवारा कर गठबंधन से एक कदम आगे निकला NDA, लेकिन जीतन राम मांझी को हुआ घाटा और कुशवाहा का फायदा

जीतन राम मांझी को पिछले चुनाव से एक सीट कम मिली है। लगातार तीसरे चुनाव में HAM की सीटें कम हुई हैं, 2015 के चुनाव में उसे 21 और 2020 में 7 सीटें मिली थीं।

Follow : Google News Icon  
NDA seat sharing Jitan Ram Manjhi has suffered losses and Kushwaha has gained
जीतन राम मांझी को हुआ घाटा और कुशवाहा का फायदा | Image: Republic
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

NDA Seat Sharing : बिहार में NDA ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो INDI गठबंधन से कई कदम दूर की सोचती है। NDA को पता है कि चुनाव से पहले सीटों को लेकर तकरार ज्यादा दिनों तक रही, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। लिहाजा, NDA ने सीट बंटवारे का प्लान तैयार कर उसका ऐलान कर दिया और कांग्रेस गठबंधन में अभी तक कोई बात नहीं बन पाई है। BJP ने ना सिर्फ जेडीयू के साथ गठबंधन धर्म निभाया, बल्कि चिराग पासवान को भी गदगद कर दिया। जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी भी दूर कर दी गई।

लंबी खींचतान और कई दौर की बैठकों के बाद NDA में सीटों का फॉर्मूला तय हुआ है। बीजेपी और नीतीश कुमार की जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) को पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा सीटें मिली हैं, चिराग पासवान 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जीतनराम मांझी की पार्टी HAM को 6 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को भी 6 सीटें देने का ऐलान किया गया है। इसके बाद अब टिकट को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

  • BJP- 101
  • JDU- 101
  • LJP(R)- 29
  • HAM- 06
  • RLM- 06

घाटे में मांझी!

JDU और बीजेपी को बराबर सीटें मिलने पर दोनों ही पार्टियों के नेता खुश नजर आए। दोनों पार्टियों की ओर से जो बयान सामने आए, उनसे साफ हो गया कि बीजेपी-जेडीयू में कभी सीटों को लेकर रस्साकशी थी ही नहीं। हालांकि, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के लिए सीट बंटवारे का ऐलान थोड़ी मायूसी लेकर जरूर आया है। मांझी को पिछले चुनाव से एक सीट कम मिली है। लगातार तीसरे चुनाव में HAM की सीटें कम हुई हैं, 2015 के चुनाव में उसे 21 और 2020 में 7 सीटें मिली थीं।

मांझी का घाटा, कुशवाहा का फायदा

जीतन राम मांझी ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की डिमांड रखी थी, लेकिन HAM को 6 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। जबकी HAM के पास 4 वर्तमान विधायक और 1 सांसद है, इसके बाद भी HAM को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के बराबर सीट दी गई है। उपेंद्र कुशवाहा की RLM के पास फिलहाल कोई विधायक नहीं है और वो भी 6 ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

घाटे में रहने के बावजूद भी जीतन राम मांझी फैसले से संतुष्ट है, उन्होंने सीट बंटवारे का ऐलान होते ही सहमित में अपना सिर हिला दिया। जीतन राम मांझी ने कहा कि “6 सीट हमें मिली है, तो ये आलाकमान का निर्णय है। इसे हम स्वीकार करते हैं, हमें जो मिला है उससे हम संतुष्ट हैं।” सूत्रों के अनुसार जीतन राम मांझी के खाते में

  • टेकारी
  • कुटुंबा
  • अतरी 
  • इमामगंज 
  • सिकंदरा 
  • बाराचट्टी गई है।

और उपेंद्र कुशवाहा की RLM के खाते में-

Advertisement
  • दिनारा
  • सासाराम
  • महुआ
  • उजियारपुर
  • बाजपट्टी
  • मधुबनी आई है

NDA  में फिलहाल सीटों का बंटवारा तय हुआ है, उम्मीदवारों के नाम का ऐलान CEC की बैठक के बाद किया जाएगा। लेकिन, NDA की सीट बंटवारे वाली लिस्ट आने से INDI गठबंधन में खलबली मच गई है। अब तक वो माथापच्ची ही कर रहे हैं और इधर NDA में सीटों को लेकर सहमति भी बन गई।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: उपेंद्र कुशवाहा की RLM और जीतन राम मांझी की HAM इन 12 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, सूत्रों के हवाले से खबर

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 October 2025 at 23:19 IST