अपडेटेड 14 November 2025 at 17:31 IST

Bihar Election Result: दिल के अरमां आंसुओं में बह गए... करारी हार पर VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने तोड़ी चुप्पी, NDA पर लगा दिया बड़ा आरोप

Bihar Election Result : डिप्टी सीएम बनने का सपना देख रहे मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने 15 सीटों पर दांव लगाया था, लेकिन नतीजे आने पर हाथ खाली रह गया।

Follow : Google News Icon  
Mukesh Sahni Vikassheel Insaan Party VIP suffers setback fails to open account on a single seat
करारी हार पर VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने तोड़ी चुप्पी | Image: Republic

Bihar Chunav Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने एक बार फिर राजनीतिक समीकरणों को हिला दिया है। NDA गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि महागठबंधन को महज 35 सीटों तक सीमित रखा। इस पूरे ड्रामे में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है विकसशील इंसान पार्टी (VIP) की। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी को करारा झटका दिया है।

मुकेश सहनी के नेतृत्व वाली VIP ने महागठबंधन के साथ मिलकर 15 सीटों पर दांव लगाया था, लेकिन नतीजे आने पर हाथ खाली रह गया। एक भी सीट न जीत पाने की वजह से VIP का खाता खुला ही नहीं। यह हार न केवल VIP की राजनीतिक ताकत को कमजोर करती दिख रही है, बल्कि सहनी की महागठबंधन में भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रही है। चुनाव से ठीक पहले मुकेश सहनी ने खुद को डिप्टी सीएम घोषित करवा लिया था, लेकिन उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।

मुकेश सहनी ने मानी हार

बिहार में मिली करार को VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा- "हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं- NDA, उनको मैं बधाई देता हूं...माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है...मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे(हार) स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है..."

चुनाव से पहले किए बड़े-बड़े दावे

बिहार में मुकेश सहनी निषाद समुदाय के प्रमुख चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डिप्टी सीएम बनने का सपना भी संजोया था, लेकिन मतदाताओं ने इस गठबंधन को नकार दिया। 15 में से किसी भी सीट पर लीड नहीं मिली, जो पार्टी के लिए करारा झटका साबित हुआ। 2020 में सहनी NDA में शामिल थे। उन्होंने BJP के साथ मिलकर 11 सीट पर चुनाव लड़ा था और 4 सीटें जीतीं।

Advertisement

चुनावी दांव पर फिसलन भरी चाल

इस बार चुनाव प्रचार अभियान में साहनी ने लगातार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मंच साझा किया। तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का मजबूत उम्मीदवार बनाने में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा रही, लेकिन VIP की हार ने पूरे गठबंधन की रणनीति पर सवालिया निशान लगा दिया है।

ये भी पढ़ें: आजादी के बाद कांग्रेस का सबसे बुरा दौर, महज 2 सीट पर चल रही आगे, राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठे सवाल

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 17:31 IST